गुमला के बरांदा गांव से सड़क निर्माण को लेकर विधायक ने किया भूमि पूजन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

गुमला । जिले के भरनो प्रखंड के बरांदा गांव से लोंगा गांव तक बनने वाली 3.5 किलोमीटर लंबी पक्कीकरण योजना को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। उक्त कार्य ग्रामीण कार्य विभाग गुमला की ओर से लगभग 02 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बन रहा है। इस सड़क का भूमि पूजन स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने नारियल फोड़कर किया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बरांदा से लोंगा गांव तक की सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

विशेषकर बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती थी,जिससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों, बाजार, स्कूल और अस्पताल आने-जाने में दिक्कत होती थी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की लगातार मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए इस सड़क के पक्कीकरण की अनुशंसा कर स्वीकृति दिलाई गई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बरांदा, लोंगा सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक के निजी सहायक अभिषेक लकड़ा, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बड़ा, मुखिया सुकेश उरांव, ग्रामीण कार्य विभाग के जेई चंदन भगत, लक्ष्मीकांत उरांव, संवेदक पन्ना लाल साहू, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, सकीम अंसारी, अनिल उरांव, पूर्व मुखिया बुधराम उरांव, पंचायत समिति सदस्य फूलकुमारी केरकेट्टा, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

तारातला गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या पहुंची 11, परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारातला गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या पहुंची 11, परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक

उन्नाव। जनपद में अवैध और मानकविहीन निर्माणों पर शिकंजा कसने के जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देशों के बावजूद शहर में...
बेसमेंट से तीसरी मंजिल तक पहुंचा निर्माण, विभाग को नहीं लगी भनक

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : जेपी नड्डा

पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से गुरुवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था : जेपी नड्डा

मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उत्तर प्रदेश

मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

सीतापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार दीक्षित ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
मांगों को ले कर प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता