खूंटी: पुल का गार्डवॉल तोड़ नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चार युवक घायल

कार कब्जे में लेकर जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खूंटी। खूंटी- चाईबासा मार्ग पर मुरहू थाना के पंचघाघ के पास कुड़की नाला पुल पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कार पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार चारों युवक चमत्कारिक रूप से बच गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरहू पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घायलों की पहचान सूरज कुमार, ध्रुव राज और गौरव कुमार के रूप में हुई है, जबकि कार चला रहे मिथुन कुमार को केवल मामूली खरोंच आई है। सभी युवकों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

चंदननगर: पार्किंग में कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक हिरासत में ये खबर भी पढ़े : चंदननगर: पार्किंग में कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक हिरासत में

पूछताछ के दौरान उन्होंने खुद को पटना (बिहार) का निवासी बताया, लेकिन कोई भी अपना स्पष्ट आवासीय पता नहीं बता सका।

किसी ने कंकड़बाग, किसी ने बरिया बस स्टैंड तो किसी ने राजेंद्र नगर का पता बताया, जिससे पुलिस को उनकी पहचान सत्यापित करने में कठिनाई हो रही है।

घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. रंजय बाला ने बताया कि सभी युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि शराब के अलावा किसी मादक पदार्थ (ड्रग्स) का भी सेवन किया गया हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार और नशे की हालत के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पहले गार्डवॉल तोड़ते हुए आगे बढ़ी और फिर पुल से नीचे नाले में जा गिरी।

मुरहू थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक किस स्थान से आ रहे थे, उनका वास्तविक पता क्या है और दुर्घटना से पहले वे कहां गए थे। जांच रिपोर्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह को धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा...
छत्तीसगढ़ 
बिलासपुर: धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल

दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली: 'संसद चलो मार्च' के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी को तमाम विपक्षी सियासी दलों का जोरदार समर्थन मिल...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश