ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी मामले में वित्त मंत्री ने दिए पूरे राज्य में जांच के आदेश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पूरे राज्य में फर्जी वेतन निकासी के मामले की जांच का आदेश दिया है। साथ ही गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख कर इस बात की समीक्षा करने का निर्देश दिया है कि किस किस जिले में लेखापाल और बिल क्लर्क लंबे समय से कार्यरत हैं।

वित्त मंत्री ने फर्जी निकासी के मामले में वित्त सचिव को पत्र लिख कर पूरे राज्य में वेतन मद मे हुई निकासी की जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधान महालेखाकार की ओर से दी गयी सूचना के आलोक में शुरु हुई जांच के दौरान बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी की पुष्टि हुई है।

पलामू से भी फर्जी निकासी की सूचना है। इस मामले में उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पलामू में निकासी की सूचना के सिलसिले में सही जानकारी मिलेगा। उन्होंने कहा है कि ट्रेजरी कोड में निकासी के लिए डीडीओ को जिम्मेवार माना गया है।

हालांकि अब तक इस बिंदु पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने गृह सचिव और डीजीपी को पत्र लिख कर लंबे समय से जमे लेखापाल और बिल क्लर्क की समीक्षा करने और वित्त विभाग की ओर से जारी किये गये निर्देश के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वित्त विभाग ने तीन साल से अधिक समय से जमे लेखापाल और बिल क्लर्क को बदलने का आदेश दिया है।

 

पूर्व वित्त सचिव पर मानहानि का केस करेंगे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ये खबर भी पढ़े : पूर्व वित्त सचिव पर मानहानि का केस करेंगे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत मंडपम में आज जल सप्ताह का उद्घाटन

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज यहां भारत मंडपम में पांच दिवसीय नौवें भारत अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह का उद्घाटन करेंगे।...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भारत मंडपम में आज जल सप्ताह का उद्घाटन

बिहार के इंफ्लूएंसर्स ने देखा उज्जैन का विकास

उज्जैन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत यात्रा गतिविधि के तहत बिहार से मध्य प्रदेश के उज्जैन आए 16...
राज्य  बिहार 
बिहार के इंफ्लूएंसर्स ने देखा उज्जैन का विकास

सर्दियों में करें इन सब्ज़ियों की खेती

कड़ाके की ठंड  : खेती में मौसम का बहुत बड़ा योगदान होता है. अगर सही में बुवाई कर दी गई...
खेती-बाड़ी 
सर्दियों में करें इन सब्ज़ियों की खेती

वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

नई दिल्ली: प्रकृति से एक बार जो चीज विलुप्त हो जाए, उसे वापस प्रकृति में लाना बहुत मुश्किल या फिर...
राष्ट्रीय 
वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

कोप्पल : कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बंदर...
नारी व बाल जगत 
बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान