भीषण गर्मी का कहर, 6 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार, डाल्टनगंज सबसे गर्म

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। राज्य के छह जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा सरायकेला में 43 डिग्री, जमशेदपुर में 42.6 डिग्री, बोकारो में 42.2 डिग्री, चाईबासा में 41.4 डिग्री और रांची में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य के पलामू प्रमंडल सहित कई क्षेत्रों में लू चल रही है, जबकि अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं।

हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में 14.2 मिमी वर्षा हुई, जबकि सिमडेगा में 12 मिमी, बनो में 9.5 मिमी, जमशेदपुर में 2.8 मिमी और तोरपा-कोरबा में 2.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। रांची में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 42.6 और न्यूनतम 25.3 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 43.8 और न्यूनतम 25.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 42.2 और न्यूनतम 24.5 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 41.4 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

पूर्वी सिंहभूम में चाकूबाजी से युवक की मौत, ड्यूटी में लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित  ये खबर भी पढ़े : पूर्वी सिंहभूम में चाकूबाजी से युवक की मौत, ड्यूटी में लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

सेंटकॉम ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग बताया। सभी देशों के जहाजों की निर्बाध आवाजाही जारी रहने की बात कही।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खुला रहेगा, अमेरिकी सेंटकॉम का बड़ा बयान

धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित। 1785 में से 1599 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल। फेस वेरिफिकेशन और...
शिक्षा-रोजगार  छत्तीसगढ़ 
धमतरी: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई CGPSC एसआई भर्ती परीक्षा, 1599 अभ्यर्थी हुए शामिल

सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

13 वर्षीय कपिल कुमार की हत्या का मामला सुलझा। 40 घंटे के भीतर आरोपी हेमंत कुमार केंवट गिरफ्तार। आरोपी की...
छत्तीसगढ़ 
 सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

13 जुलाई को पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक। राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। सरकारी स्तर पर कोई...
राष्ट्रीय 
कतर के फ़ादर अमीर के निधन पर भारत में 13 जुलाई को राष्ट्रीय शोक घोषित

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कौशाम्बी। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रविवार को कौशाम्बी जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू में...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय सिराथू में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "वृहद वृक्षारोपण अभियान" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण अभियान  का शुभारंभ