मुख्यमंत्री हेमंत ने दिल्ली के एक चौक का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर रखने पर जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री हेमंत ने दिल्ली के एक चौक का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर रखने पर जताई आपत्ति

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के एक बस पड़ाव के निकट चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई है। सोरेन ने एक्स पर ट्वीट कर शनिवार को कहा है कि ये है वह बस स्टॉप, वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है? क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था? क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था? यह झारखंडियों सहित देश के सभी आदिवासियों-मूलवासियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि इस कदम को तुरंत वापस ले। हमारे भगवान हमारे नायक को उनकी प्रतिष्ठा, हमारी आस्था केअनुकूल स्थान दें। उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को केंद्र सरकार ने दिल्ली के सराय काले खां आईएसबीटी बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया था।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
रामगढ़।रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में आलोक स्टील प्लांट में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। मौत के...
झारखंड में जुलाई माह में होगी अच्छी बारिश
मुख्यमंत्री आज सिंगरौली और अनूपपुर जिले के प्रवास पर,
स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
नवाचार में पर्यावरण संरक्षण एवं समरसता का संदेश देते हुए 5 जुलाई को निकलेगी रथयात्रा
डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, लगातार पांचवीं जीत के साथ एकल बढ़त बनाई
ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करने की घोषणा