ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, आरोपित मौके से फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जहां ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

घटना कल्याणपुर स्थित आनंद मार्ग स्कूल के सामने वाली गली की बताई जा रही है। घायल युवती की पहचान शिल्पी मोदक (24) के रूप में हुई है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह में संतोषी मंदिर के पास की रहने वाली है। उसके पिता अनिल मोदक टोटो चालक हैं।

जानकारी के अनुसार, शिल्पी मोदक रोज की तरह बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए एक युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने सफेद शर्ट और जींस पहन रखी थी।

उसने युवती पर लगातार सात से आठ बार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवती को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया।

घायल के बड़े पिता सुनील मोदक ने बताया कि शिल्पी उनके छोटे भाई अनिल मोदक की बेटी है और वह प्रतिदिन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना कुछ बच्चों के माध्यम से परिवार को मिली, जिसके बाद सभी लोग तुरंत अस्पताल पहुंचे।

मामले की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।

साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपित की पहचान हो सके। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी  ये खबर भी पढ़े : झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्दियों में करें इन सब्ज़ियों की खेती

कड़ाके की ठंड  : खेती में मौसम का बहुत बड़ा योगदान होता है. अगर सही में बुवाई कर दी गई...
खेती-बाड़ी 
सर्दियों में करें इन सब्ज़ियों की खेती

वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

नई दिल्ली: प्रकृति से एक बार जो चीज विलुप्त हो जाए, उसे वापस प्रकृति में लाना बहुत मुश्किल या फिर...
राष्ट्रीय 
वन्यजीवन के लिए क्यों जरूरी हैं चीता?

बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

कोप्पल : कर्नाटक के कोप्पल जिले से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बंदर...
नारी व बाल जगत 
बुजुर्ग महिला को बंदर ने धक्का मारा और हो गई मौत

पालक, कॉर्न और लहसुन से तैयार होने वाली स्वादिष्ट सब्जी 

लहसुनी कॉर्न पालक की सब्जी :अगर आप रोज की दाल सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो डिनर में आप...
खाना पकाना 
पालक, कॉर्न और लहसुन से तैयार होने वाली स्वादिष्ट सब्जी 

क्या  जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं?

जामुन का बीज : जामुन एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ जामुन...
लाइफस्टाइल 
क्या  जामुन के बीजों को सालभर इस्तेमाल करना चाहते हैं?

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान