चतरा जिले में डीसी ने किया पर्यटन स्थल खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण
चतरा। जिले में पर्यटन के विकास और संंभावनाओं की तलाश करने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री ने चतरा और लावालौंग सीमा पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पर्यटन स्थल खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया।
खैवा बंदारू जलप्रपात निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहां जरूरी मूलभूत व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पहुंच पथ की मरम्मती कराने और पर्यटकों के बैठने के लिए बनाए गए क्षतिग्रस्त शेड की मरम्मती और आवश्यकतानुसार नए शेड के निर्माण की दिशा में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित कर जिले में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
खैवा बंदारू जलप्रपात जाने के क्रम में उपायुक्त ने बाजार टांड़ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र भगवनिया का भी निरीक्षण किया और वहां संचालित योजनाओं की जानकारी ली। मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, चतरा अंचल अधिकारी अनिल कुमार, लावालौंग प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
