लगातार पांच दिन हिमाचल में अंधड़-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

कई जिलों में येलो अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 19 मई से 23 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से पहाड़ों से लेकर मध्य पर्वतीय क्षेत्रों तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में मई के पहले पखवाड़े में हुई लगातार बारिश और ओलावृष्टि से पहले ही किसानों और बागवानों को नुकसान झेलना पड़ा है। अब एक बार फिर खराब मौसम की चेतावनी से सेब और अन्य गुठलीदार फलों की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि दूसरी ओर बारिश से मैदानी और निचले इलाकों में बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 मई को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 19, 20 और 21 मई को मैदानी इलाकों को छोड़कर मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना है। 22 मई को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है, जबकि 23 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बारिश और गर्जन की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटों के दौरान सराहन में 18 मिलीमीटर और चंबा में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सिरमौर का पांवटा साहिब प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी प्रदेशभर में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है।

प्रदेश के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद केलांग में 4.4, ताबो में 6.0, कल्पा में 7.0, मनाली में 9.8, कुफरी और सराहन में 11.1-11.1, सियोबाग में 12.7, सोलन में 15.6, पालमपुर में 16.0, शिमला और बरठीं में 16.5-16.5, सुंदरनगर में 17.1, मंडी में 17.9, जुब्बड़हट्टी में 18.2, कांगड़ा में 18.8, नाहन में 19.5, ऊना और बिलासपुर में 20-20, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 22-22 तथा नेरी में 22.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना