हिमाचल में दर्दनाक हादसा… चलती गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र में शनिवार सायंकाल मौसम का रौद्र रूप भारी पड़ गया। तेज आंधी-तूफान के बीच शमशर–गुगरा सड़क पर बाली ओल के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जब सड़क किनारे खड़ा एक विशाल चीड़ का पेड़ सड़क पर गुजर रही बोलेरो पर अचानक गिर पड़ा। पेड़ के गिरते ही वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क से नीचे जा लुढ़का।

हादसे के समय गाड़ी में चालक समेत सात लोग सवार थे, जिनमें छह महिला अध्यापिकाएं शामिल थीं। हादसा इतना भीषण थी कि चार अध्यापिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान स्नेह लता, बंती कौंडल, उषा कुमारी और सीमा आजाद के रूप में हुई है।

हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद ये खबर भी पढ़े : हिसार: एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 53 किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद

जबकि घायलों में वाहन चालक सुरेश चंद व दो अन्य महिलाएं शामिल है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज आंधी-तूफान और पेड़ का गिरना माना जा रहा है।

आनी के डीएसपी राजेश मेहता ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लिया गया है, घायलों का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि हादसा तेज तूफान के कारण हुआ है। हादसा करीब 6 बजे सांय हुआ है।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता देने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री ने हादसे पर शोक वयक्त किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु जिला स्तरीय चिन्हांकन समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

संत कबीर नगर, 17 जुलाई 2026(सूचना विभाग)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ में विचाराधीन पी0आई0एल0-571/24 ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
व्यक्तियों के पुनर्वासन हेतु जिला स्तरीय चिन्हांकन समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के कारण फंस गया हूँ, छुड़ा दीजिए साहब !

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील...
उत्तर प्रदेश 
इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के कारण फंस गया हूँ, छुड़ा दीजिए साहब !

10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

संत कबीर नगर, आज हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मानसून में घूमने का है प्लान? बिहार की ये जगहें किसी हिल स्टेशन से कम नहीं

बिहार की ये खूबसूरत जगहें बना देंगी ट्रिप को यादगार अगर आप मानसून के मौसम में कहीं घूमने की योजना...
टेक-मित्र 