शिमला: नेरवा में फंदे से लटका मिला 48 वर्षीय व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र के सिलोड़ी गांव में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर बरामदे के नीचे फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को स्थानीय निवासी कुलदीप राठौर ने थाना नेरवा को फोन के माध्यम से सूचना दी कि गांव सिलोड़ी, डाकघर केदी, तहसील नेरवा निवासी अमर सिंह (48) ने अपने घर के बरामदे के नीचे फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक नेतर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर पहुंचने पर अमर सिंह का शव घर के बाहर बरामदे के नीचे रस्सी से लटका हुआ पाया गया। इस दौरान मृतक की पत्नी रमला देवी, भतीजा राकेश कुमार और अन्य स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयानों के अनुसार अमर सिंह शराब के आदी बताए जा रहे थे और अक्सर शराब पीने के बाद आत्महत्या की धमकी भी देते रहते थे। घटना वाले दिन उनकी पत्नी पोती को स्कूल से घर लाने गई हुई थीं और उस दौरान अमर सिंह घर पर अकेले थे। जब पत्नी घर लौटीं तो उन्होंने अमर सिंह को बरामदे के नीचे रस्सी से लटका हुआ पाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच, मौके की स्थिति और गवाहों के बयानों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने किसी भी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है और न ही इलाके में किसी तरह की अफवाह की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव आज (शुक्रवार) परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी जांच की दिशा तय की जाएगी।

हलवाई ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, लटका शव देख मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : हलवाई ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, लटका शव देख मचा हड़कंप

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

तेल अवीव/तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

विदिशा में यूसीसी पर जनपरामर्श बैठक, विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि देंगे सुझाव...

भोपाल। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति...
राज्य  मध्य प्रदेश 
विदिशा में यूसीसी पर जनपरामर्श बैठक, विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि देंगे सुझाव...

उत्तर प्रदेश

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

बागपत। बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित