यमुनानगर: आपसी विवाद में पड़ोसियों ने की पड़ोसी की हत्या, मामले की जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

यमुनानगर। यमुनानगर के हमीदा क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी और उसके परिजनों ने मिलकर देर रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हमीदा निवासी 42 वर्षीय मेहंदी हसन के रूप में हुई है। वह खेती से जुड़ा हुआ था और दो बच्चों का पिता था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, रविवार रात मेहंदी हसन मोहल्ले की एक बैठक में बैठा हुआ था, जहां पड़ोस में रहने वाला अवैश भी पहुंच गया। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आगरा: प्रधानी रंजिश में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल ये खबर भी पढ़े : आगरा: प्रधानी रंजिश में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर घायल

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति शांत कराई और दोनों अपने-अपने घर लौट गए। बताया जा रहा है कि देर रात मेहंदी हसन घर से बाहर टहलने निकला। आरोप है कि उसी समय अवैश अपने पिता, दो भाइयों और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।

हमलावरों के पास धारदार हथियार थे, जिनसे किए गए वार में मेहंदी हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए।

रोहतक: एसी का कंप्रेशर फटने से आधा दर्जन दुकानों में लगी भयंकर आग, भारी नुकसान ये खबर भी पढ़े : रोहतक: एसी का कंप्रेशर फटने से आधा दर्जन दुकानों में लगी भयंकर आग, भारी नुकसान

घायल अवस्था में परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई के लिए रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप  ये खबर भी पढ़े : आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर 6-7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

इंदौर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता से...
मध्य प्रदेश 
आप के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह

उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के...
उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

काठमांडू । नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को बीजिंग में चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के विदेश विभाग प्रमुख...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

नई दिल्ली। 16 June 2026: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है।...
राष्ट्रीय 
देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा

उत्तर प्रदेश

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर