बहादुरगढ़ की फुटवियर फैक्टरी में आग लगने से दो मजदूर जिंदा जले, एक घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झज्जर। हरियाणा के बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र भाग-ए स्थित उत्कर्ष इंटरप्राइजेज नामक फुटवियर फैक्टरी में गुरुवार काे भीषण आग में दो कामगारों की जिंदा जलकर मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से झुलस गया। आग से फैक्टरी में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

सूत्राें के अनुसार, फैक्टरी मालिक दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी नितेश गुप्ता हैं, जाे बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर 817 में उत्कर्ष इंटरप्राइजेज नाम से फुटवियर फैक्टरी चलाते हैं। इस फैक्टरी में जूते का अपर बनता है।

बुधवार रात को फैक्टरी के तीन कामगार अतावरिस, शोएब और आरिफ फैक्टरी परिसर में ही सोए थे कि तड़के सुबह अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने फैक्टरी के बड़े हिस्से को अपने आगोश में ले लिया। जिससे दो श्रमिकों की जिंदा जलकर मौत हो गई और बचने की कोशिश करने पर एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जन शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में करें समाधान: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ये खबर भी पढ़े : जन शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में करें समाधान: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अतावरिस और 40 वर्षीय शोएब के रूप में हुई है। जबकि झुलसने वाला 22 वर्षीय आरिफ है। अतावरिस और शोएब उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव पाली के निवासी थे और आरिफ इसी जिले के गांव असमदा का रहने वाला है। उसने फैक्टरी भवन के दूसरे तल से साथ वाली फैक्टरी में कूद कर जान बचाई।

आग गुरुवार अल सुबह साढ़े 4 बजे लगी। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। दमकल अधिकारियों की मदद से पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

हरियाणा में सड़क की धूल कम करने को सीएसआईआर-सीआरआरआई और राज्य सरकार के बीच समझौता ये खबर भी पढ़े : हरियाणा में सड़क की धूल कम करने को सीएसआईआर-सीआरआरआई और राज्य सरकार के बीच समझौता

दमकल कर्मचारियों ने भी फैक्टरी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किसी अन्य जनहानि के बारे में कुछ पता नहीं लगा। आग से फैक्टरी जलकर राख हो गई है, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घायल श्रमिक आरिफ को शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक ये खबर भी पढ़े : फतेहाबाद के हिसार रोड स्थित शटरिंग की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

उसके हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। फैक्टरी में खड़ी एक ई-रिक्शा भी जल गई। शोएब शादीशुदा था और परिवार गांव में रहता है। वह दो दिन पहले ही हरदोई से यहां आया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित खारवली गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अपनी...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया...
राष्ट्रीय  राज्य 
उपेन्द्र कुशवाहा फिर बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान