होटल के कमरे में युवक का शव मिलने से फ़ैली सनसनी, कार्रवाई शुरु
फरीदाबाद। थाना खेड़ीकलां क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल के कमरे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक फांसी पर लटका हुआ था और जिस महिला के साथ वह आया था, वह महिला फरार थी।
पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव टिकावली का रहने वाला 26 वर्षीय नजीर खान विवाहित था और गांव की ही एक विवाहित महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
ये खबर भी पढ़े : फरीदाबाद: 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोपअक्सर दोनों एक होटल में मिलते थे। मृतक नजीर खान के परिजनों ने बताया कि उक्त महिला पैसों को लेकर नजीर को परेशान कर रही थी और वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था।
ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजनमंगलवार को महिला ने उसे होटल में बुलाया, जहां काफी समय बाद महिला होटल से चली गई, जबकि होटल स्टाफ ने शक होने पर बुधवार सुबह कमरा खोला तो देखा कि नजीर खान फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके पांव जमीन पर थे।
इसकी जानकारी उन्होंने मृतक के परिजनों को दी। बाद में मृतक के परिजनों ने थाना खेड़ीकलां पहुंचकर एसीपी से मुलाकात की और इस पूरे मामले से उन्हें अवगत करवाया। बाद में एसीपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच करवाने का भरोसा दिलाया।
परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। पुलिस ने उक्त महिला को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम जिला सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
