रेवाड़ी जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल ड्यूटी में लापरवाही के चलते निलंबित
दो कैदियों के जेल से फरार होने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई
रेवाड़ी। रेवाड़ी की जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह रेशम सिंह को जेल का नया सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किया गया है। रेशम सिंह ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। यह कार्रवाई मार्च माह में जेल से दो कैदियों के फरार होने की घटना की जांच के बाद की गई है।
जानकारी के अनुसार 28 मार्च को रेवाड़ी की हाईटेक जिला जेल से दो कैदी करीब 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों फरार कैदियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जेल की सुरक्षा में हुई चूक को उच्च अधिकारियों ने बेहद गंभीरता से लिया। घटना के तुरंत बाद जेल महानिदेशक (डीजी जेल) ने मामले की प्रारंभिक जांच करवाई थी। जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर पांच हेड वार्डर और दो वार्डर समेत कुल सात जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। उसी दौरान तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल की कार्यशैली और जिम्मेदारी को लेकर भी अलग से जांच के आदेश दिए गए थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
