सोनीपत ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने नाइट क्लबों में छापेमारी

-हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सोनीपत। सोनीपत में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित नाइट क्लबों में नशे और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया गुरुवार आधी रात तक करीब छह घंटे साधारण कपड़ों में टीम के साथ मौके पर पहुंचीं तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई अहम तथ्य सामने आए, जिनसे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं।

महिला आयोग को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी के आसपास चल रहे नाइट क्लबों की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चेयरपर्सन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने का निर्णय लिया। गुरुवार शाम से शुरू हुआ अभियान आधी रात तक चला। टीम ने क्षेत्र के कई नाइट क्लबों की जांच की, परन्तु अधिकांश क्लब पहले से बंद मिले। इससे यह आशंका मजबूत हुई कि छापेमारी की सूचना पहले ही लीक हो चुकी थी।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर कैब चालक के शरीर के आर-पार हुआ ई-रिक्शा में भरा सरिया, मौत ये खबर भी पढ़े : द्वारका एक्सप्रेसवे पर कैब चालक के शरीर के आर-पार हुआ ई-रिक्शा में भरा सरिया, मौत

सूचना लीक होने के कारण कई क्लब संचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर कर्मचारी अंदर लाइट बंद करके बैठे मिले। पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि संचालकों ने पहले  ही निर्देश दे दिए थे कि उस दिन क्लब संचालित नहीं करना है, क्योंकि पुलिस और महिला आयोग की छापेमारी होने वाली है। इस खुलासे ने पूरे अभियान की गोपनीयता पर सवाल खड़े कर दिए।

छापेमारी के दौरान टीम ने क्लबों के आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। वहां युवक-युवतियों को खुलेआम शराब पीते पाया गया। रेणु भाटिया ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि टीम के पहुंचने से पहले ही जानकारी लीक हो गई। उनके अनुसार जिसने भी यह सूचना साझा की, उसने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की दोबारा बिना सूचना के जांच की जाएगी। अगली बार किसी भी प्रकार की लापरवाही, अवैध गतिविधि या नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 सांसदों को भी सर्वदलीय बैठक का न्योता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र से पहले आयोजित होने वाली सर्वदलीय बैठक के लिए तृणमूल कांग्रेस...
राष्ट्रीय  राज्य 
टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 सांसदों को भी सर्वदलीय बैठक का न्योता

बीपीएससी में चयनित पूर्व छात्र शिवम का विद्यालय में हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

बस्ती - गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी, हर्रैया में शुक्रवार को उस समय उत्साह और गौरव का माहौल बन गया,...
उत्तर प्रदेश 
बीपीएससी में चयनित पूर्व छात्र शिवम का विद्यालय में हुआ सम्मान, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

नगरपालिका में 83 लाख की लागत से बनेगा रिकार्ड रूम - नेहा वर्मा

बस्ती - शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने नगर पालिका परिषद बस्ती कार्यालय भवन में ‘रिकॉर्ड रूम’ के निर्माण...
उत्तर प्रदेश 
नगरपालिका में 83 लाख की लागत से बनेगा रिकार्ड रूम - नेहा वर्मा

नीट परीक्षा में विद्या मंदिर रामबाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट...