रसगुल्ला फैक्टरी और रिटेल स्टोर में छापा,लिए नमूने

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झज्जर। त्योहारी सीजन में मिठाइयों और दूसरे खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जिलेभर में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने बहादुरगढ़ स्थित एक रसगुल्ला फैक्टरी में छापा मारा और रसगुल्ले का नमूना लिया। शहर में स्थित रिलायंस रिटेल स्टोर से देशी घी के चार नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में बाजार में घटिया क्वालिटी की मिठाइयां और खाद्य पदार्थ आने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। दिल्ली और आसपास के राज्यों से मिलावटी मिठाई और नकली घी बड़ी मात्रा में बाजारों में पहुंचने की आशंका के चलते विभाग ने यह अभियान शुरू किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा ने कहा, विभाग की प्राथमिकता है कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं तक स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री ही पहुंचे।

उन्होंने बताया कि लिए गए सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट करीब 15 दिनों में प्राप्त होगी। किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो संबंधित दुकान मालिकों या संस्थान संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजेश वर्मा ने कहा कि विभाग की ओर से त्योहारी सीजन के अंत तक जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी मिठाई, घी या डेयरी उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो तो तुरंत विभाग को शिकायत करें, ताकि जांच की जा सके और दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 12 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें मिठाई, दूध, पनीर और घी के नमूने शामिल हैं।

महिला की मौत का सनसनीखेज खुलासा: हादसे की कहानी निकली हत्या की साजिश.... ये खबर भी पढ़े : महिला की मौत का सनसनीखेज खुलासा: हादसे की कहानी निकली हत्या की साजिश....

पिंडतारक तीर्थ में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया पिंडदान ये खबर भी पढ़े : पिंडतारक तीर्थ में सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने किया पिंडदान

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है।...
लाइफस्टाइल 
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

आलू के गुटके  :आलू के पराठे से लेकर आपने उसकी कई किस्म की सब्जियों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या...
खाना पकाना 
क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

उत्तर प्रदेश

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा