गुरुग्राम: सुबह से लेकर दोपहर तक रहा आग का तांडव, कई स्थानों पर हुई आगजनी

नेशनल हाइवे-48 किनारे हीरो होंडा चौक के पास स्पेयर पाट्र्स कंपनी में आग का तांडव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

दमकल विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर, रोडवेज के ड्राइवर, कंडक्टर बुझा रहे आग
गुरुग्राम। गुरुग्राम में रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आग का तांडव रहा। यहां नेशनल हाइवे-48 पर हीरो होंडा चौक के पास एक कंपनी में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान हुआ।

वहीं द्वारका एक्सप्रेसवे किनारे दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास भी आग लग गई। इसके अलावा खांडसा रोड पर कूलर-पंखों की एक दुकान में आग लगी और सारा सामान जलकर राख हो गया।

ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

वहां पर दो घंटे बाद गाड़ी लेकर आग बुझाने पहुंचे। इससे दुकानदारों में रोष रहा। पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें भी आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। जानकारी के अनुसार हीरो होंडा चौक के पास सेक्टर-34 स्थित बहरामपुर रोड पर टाटा स्पेयर पाट्र्स कंपनी में रविवार की दोपहर को आग लगी।

देखते ही देखते आग कंपनी में फैल गई और धुएं से आसमान कई किलोमीटर दूर से ही काला नजर आया। आग की लपटों से ज्यादा धुआं निकल रहा था। इससे साफ पता चला रहा था कि कंपनी के भीतर आग कितनी भीषण है। धुएं के गुब्बार निकल रहे थे।

आग के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। पहले तो लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग फैलती ही चली गई। दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। वहां से गाडिय़ों को लेकर आग बुझाने के लिए टीम पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों की तो हड़ताल चल रही है।

वे काम नहीं कर रहे। ऐसे में सूचना है कि विभाग की ओर से रोडवेज से ड्राइवर, कंडक्टर से दमकल की गाडिय़ों को ले जाकर आग बुझाने का काम करवाया जा रहा है। दमकल विभाग की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची और बुझाने का काम शुरू किया।

खांडसा रोड पर कूलर-फ्रिज की दुकान स्वाहा
रविवार दोपहर को ही यहां खांडसा रोड पर एक कूलर-फ्रिज की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी आग की सूचना दे दी गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां लोगों के प्रयास आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाए।

खांडसा रोड व्यापार मंडल के प्रधान रोहित राघव के मुताबिक आग लगने की सूचना देने के दो घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक दुकान का सामान जल चुका था। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के समय में सामान काफी महंगा हो गया है।

सरकार इस आग की घटना में हुए नुकसान की भरपाई करे, ताकि गरीब दुकानदार अपनी रोजी-रोटी चला सके। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास भी आग की एक घटना हुई। वहां भी आग काफी भडक़ी हुई थी।

खुला मैदान होने के कारण किसी बिल्डिंग तक तो आग नहीं पहुंची, लेकिन आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी। दमकल विभाग ने जल्द ही उस पर काबू पा लिया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती