हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेस वे हादसे में उप्र पुलिस के पांच जवानों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चंडीगढ़। हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस(केएमपी)वे पर नूंह के निकट मंगलवार को हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। नूंह पुलिस ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया है।

मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। नूंह जिले के तावड़ू थाना प्रभारी शीशराम यादव के अनुसार हादसा धुलावट टोल प्लाज़ा के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार उत्तर प्रदेश के जालौन ज़िले में तैनात ये जवान एक महिंद्रा स्कॉर्पियो में सवार होकर पलवल की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोल प्लाज़ा के पास चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। तेज़ रफ़्तार के कारण वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे एक वाहन से जा टकराया।

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत ये खबर भी पढ़े : जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि एसयूवी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से निकाला।

थाना प्रभारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में जालौन के एसपी को इस घटना की सूचना दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल, नौ आईपीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात शासन ने नौ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें झांसी, मेरठ, गोंडा...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल, नौ आईपीएस अफसरों के तबादले

सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को सिलीगुड़ी में...
राष्ट्रीय  राज्य 
सिलीगुड़ी में SSB परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे अमित शाह, जवानों से करेंगे संवाद

इस्राइल का दावा: सीरिया में तुर्किये ने हद की पार

अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येचिएल लेइटर ने कहा है कि इस्राइल को स्पष्ट खुफिया जानकारी मिली थी कि तुर्किये...
अंतर्राष्ट्रीय 
इस्राइल का दावा: सीरिया में तुर्किये ने हद की पार

मुंबई के कुर्ला में रेलवे की लाइन और घर पर गिरी क्रेन, 11 लोग घायल

मुंबई। मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
मुंबई के कुर्ला में रेलवे की लाइन और घर पर गिरी क्रेन, 11 लोग घायल

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल, नौ आईपीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात शासन ने नौ आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें झांसी, मेरठ, गोंडा...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल, नौ आईपीएस अफसरों के तबादले

गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना पुलिस और डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुडंबा में चेन स्नैचिंग का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध तमंचा लेकर घूम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, कारतूस बरामद

लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की Specialized Training शाखा की ओर से वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षियों के लिए पीड़ितों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस के 68 रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील संवाद का प्रशिक्षण