वार्ड नंबर-14 की नई बस्ती में चुनावी रंजिश ने लिया हिंसक रूप

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर-14 स्थित नई बस्ती मोहल्ले में बुधवार दोपहर बाद नवनिर्वाचित पार्षद का विजय जुलूस उस समय बवाल में बदल गया, जब हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने जुलूस पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुए इस हमले में पूर्व पार्षद सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

शहर के वार्ड नंबर-14 से इस बार एडवोकेट चंदन यादव, राजकुमार शर्मा और सोम गुर्जर चुनाव मैदान में थे। मतगणना के बाद एडवोकेट चंदन यादव को विजयी घोषित किया गया। जीत की घोषणा के बाद बुधवार दोपहर समर्थकों ने मोहल्ले में विजय जुलूस निकालना शुरू किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही विजय जुलूस हारे हुए प्रत्याशी सोम गुर्जर के घर के पास पहुंचा, तभी वहां मौजूद उसके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला अचानक हुआ, जिसके कारण जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। हमले में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। कई लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

घटना के बाद नई बस्ती क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मोहल्ले में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 तथा मोबाइल फोन...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार : मुख्यमंत्री साय

अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में औरैया शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत बीएमएस डॉक्टर द्वारा यमुना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अस्पताल में विवाद के बाद डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग

उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज़ के दौरान बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उपमुख्यमंत्री की सख़्ती के बाद नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार, आईएमए ने किया विरोध

बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार देर रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा, तीन की मौत

निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी एक दलित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निजी क्लीनिक संचालकों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

उत्तर प्रदेश