भावनगर-धोलेरा रोड पर कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भावनगर: भावनगर-धोलेरा रोड पर भडभीड टोलनाका के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर के पीछे जा घुस गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार भावनगर हाईवे पर एक कंटेनर गुजर रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आ रही कार अचानक कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मृतकों की पहचान वीरेंद्र सिंह सरवैया, बलभद्रसिंह चुडासमा और इम्तियाज मलिक के रूप में हुई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भावनगर की सर टी अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद अस्पताल में मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

गुजरात की मांजलपुर विस उपचुनाव का 14.27 फीसद मतदान पूरा, कांग्रेस ने दिया धरना ये खबर भी पढ़े : गुजरात की मांजलपुर विस उपचुनाव का 14.27 फीसद मतदान पूरा, कांग्रेस ने दिया धरना

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पाकिस्तान ने बदला बल्लेबाजी कोच, माइक स्मिथ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस्लामाबाद। टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम...
खेल 
पाकिस्तान ने बदला बल्लेबाजी कोच, माइक स्मिथ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद में भाजपा पर बरसे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को मीडिया से प्रेस वार्ता कर प्रदेश और देश के...
फिरोजाबाद में भाजपा पर बरसे सपा  प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल

पुलिस ने साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट गैंग का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

इस मामले में 13 राज्यों से एनसीआरपी पोर्टल पर 20 शिकायतें दर्ज
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस ने साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट गैंग का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

फर्जी चेक से 2.5 लाख की ठगी करने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी की हजरतगंज पुलिस ने फर्जी चेक के माध्यम से महिला के बैंक खाते से ₹2.50 लाख की धोखाधड़ी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
फर्जी चेक से 2.5 लाख की ठगी करने वाला आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

महिला से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9 दिन पुराना फोन बरामद

लखनऊ। राजधानी के गाजीपुर थाना पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क की संयुक्त टीम ने महिला से मोबाइल लूटने की वारदात का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9 दिन पुराना फोन बरामद

उत्तर प्रदेश

महिला की झुमकी लूटने वाला शातिर गिरफ्तार, लूटा माल व स्कूटी बरामद

सत्यापुरम कॉलोनी के पास नायरा पेट्रोल पंप के निकट पहुंचीं, तभी पीछे से स्कूटी सवार बदमाश ने उनके कान से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला की झुमकी लूटने वाला शातिर गिरफ्तार, लूटा माल व स्कूटी बरामद