फिरोजाबाद में भाजपा पर बरसे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को मीडिया से प्रेस वार्ता कर प्रदेश और देश के विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा
उन्होंने पेपर लीक, अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुई चोरी की घटना समेत कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी अपनी बात को मीडिया के सामने रखा।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और आगामी चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, सपा नेता सतेंद्र जैन 'सोली', नीरज यादव, बंटू कठेरिया, जगमोहन यादव, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
