अरुणाचल की ग्लॉव झील बनी पहला रामसर स्थल, देश में संख्या 101 हुई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली।आर्द्रभूमि (वेटलैंड) संरक्षण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अरुणाचल प्रदेश की ग्लॉव झील को राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है। इसके साथ ही देश में रामसर स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 101 हो गई है।

पूर्वी हिमालय में कमलांग टाइगर रिजर्व और वन्यजीव अभयारण्य के भीतर स्थित यह स्वच्छ मीठे पानी की झील जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह झील बारहमासी पर्वतीय जलधाराओं से पोषित होती है और इसके आसपास घने वन फैले हुए हैं। इस क्षेत्र और इसके जलग्रहण क्षेत्र में 150 से अधिक वृक्ष प्रजातियां तथा 49 ऑर्किड प्रजातियां दर्ज की गई हैं।

24 घंटे में मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश! सरोजनीनगर पुलिस ने दो शातिर दबोचे, 4 मोबाइल बरामद ये खबर भी पढ़े : 24 घंटे में मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश! सरोजनीनगर पुलिस ने दो शातिर दबोचे, 4 मोबाइल बरामद

सोमवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2014 में देश में केवल 26 रामसर स्थल थे, जो अब बढ़कर 101 हो गए हैं। यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, जल एवं जलवायु सुरक्षा तथा सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नया रामसर स्थल प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के साथ-साथ उन समुदायों के भविष्य को भी सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिनकी आजीविका इन आर्द्रभूमियों पर निर्भर है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

भोपाल । मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर...
मध्य प्रदेश 
मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, 6 अगस्त से फिर भारी बारिश की संभावना

अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिका: ट्रंप की टैरिफ नीति पर 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा....

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

नई दिल्ली। अगले महीने भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए महिला क्रिकेट टीम की मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की...
खेल 
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम घोषित...

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में "उभरते ज्ञान क्षेत्र,...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उपचुनाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दतिया हार पर भाजपा करेगी समीक्षा, भीतरघात मिला तो होगी कार्रवाई: खंडेलवाल

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना

फिरोजाबाद। न्यायालय ने सोमवार को अपहरण कर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना