अहमदाबाद की अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट में एक घायल की मौत, मृतकों की संख्या 10 हुई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। हादसे में 95 प्रतिशत तक झुलसे एक घायल ने सोमवार तड़के सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल चार घायलों का इलाज जारी है, जिनमें एक महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि हादसे के बाद पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें एक महिला और चार पुरुष शामिल थे। इनमें एक पुरुष 95 प्रतिशत से अधिक तथा महिला 75 प्रतिशत से अधिक झुलस गई थी। दोनों की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत ये खबर भी पढ़े : गुजरात में बारिश का कहर: पानी से भरे नाले में बही कार, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत

डॉ. जोशी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 2:15 बजे 95 प्रतिशत तक झुलसे पुरुष मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे बचाने के लिए डॉक्टरों ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन गंभीर जलने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के बर्न्स वार्ड में अभी जो मरीज भर्ती हैं। इनमें एक 40 प्रतिशत और दूसरा 20 प्रतिशत तक झुलसा है। सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्किन बैंक की मदद से 40 प्रतिशत झुलसे मरीज के शरीर के लगभग 28 प्रतिशत हिस्से तथा 20 प्रतिशत झुलसे मरीज के करीब 15 प्रतिशत हिस्से पर दान में मिली त्वचा (स्किन ग्राफ्ट) लगाई गई है। प्लास्टिक सर्जरी और बर्न्स विशेषज्ञों की टीम दोनों का गहन उपचार कर रही है। तीसरे भर्ती मरीज की हालत सामान्य बताई गई है।

गौरतलब है कि 18 जुलाई (शनिवार) को अहमदाबाद के रामोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत वस्त्राल गांव की सीमा में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में पहले नौ लोगों की मौत हुई थी। अब एक और घायल के दम तोड़ने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फैक्टरी के अवैध संचालन और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान  सीवान। नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
बिहार 
सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित सनातन स्वयं एक सेतु चिदानन्द सरस्वती डोईवाला, देहरादून। सेवा, संस्कार, शिक्षा और...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

उत्तर प्रदेश

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 24.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी