गांधीनगर मेंराष्ट्रीय आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप: केरल ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

गांधीनगर । राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर में आयोजित चौथी राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग एवं पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में केरल ने लगातार दूसरी बार सर्वाधिक पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

चार दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में देशभर के विभिन्न राज्यों से 1800 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह भारत में आयोजित अब तक की सबसे बड़ी आर्मरेसलिंग प्रतियोगिताओं में से एक रही।

प्रतियोगिता का आयोजन आर्मरेसलिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन गुजरात के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह परमार और कोषाध्यक्ष मयंक पटेल के नेतृत्व में पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया (पीएएफआई) के तत्वावधान में किया।

प्रतियोगिता के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक रहे युवराज वर्मा, जिन्हें सीनियर पुरुष वर्ग में ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब मिला। युवराज ने पहले 110 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक जीता और फिर अलग-अलग भार वर्गों के विजेताओं को हराकर यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया।

उन्होंने 90 किलोग्राम वर्ग के विजेता डेनिक लालरुआत्तलुआंगा, 85 किलोग्राम वर्ग के विजेता वेथोजो लोहे और फाइनल में 100 किलोग्राम वर्ग के विजेता आभास राणा को हराया। युवराज ने दाएं और बाएं दोनों हाथों के 110 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीतकर शानदार दोहरा प्रदर्शन किया।

महिला वर्ग में मधुरा हसन ने फाइनल में मिजोरम की के. लालहरियातपुई को हराकर महिला ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 18 वर्षीय आभास राणा ने 100 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में लंबे समय से अपराजित चल रहे मजाहिर सईदू को हराकर नया इतिहास रच दिया।

महिला वर्ग में केरल की जोश्या जे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की अनुभवी आर्मरेसलर योगेश चौधरी और निर्मल देवी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

प्रतियोगिता के समापन पर पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष और एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन की उपाध्यक्ष प्रीति झंगियानी ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने भारतीय आर्मरेसलिंग की नई प्रतिभाओं और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को सामने लाया है।

वहीं प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक पर्विन दबास ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट भविष्य के सितारों को तैयार करने का मंच बनते हैं और इस बार प्रतियोगिता का स्तर बेहद शानदार रहा।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

बहराइच का मामला  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित संवेदनशील इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी)...
बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

नारेबाजी और पोस्टर के साथ सांसदों का प्रदर्शन, अमित शाह से मांगा जवाब नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र मामले में जंतर-मंतर...
राष्ट्रीय 
प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। सोमवार...
राष्ट्रीय 
विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

JPSC-JSSC आंदोलन के विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

रांची। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए निकले...
झारखंड 
JPSC-JSSC आंदोलन के विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल