साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले में बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, हिम्मतनगर के पास जसवंतगढ़ पाटिया के निकट शामलाजी से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक निजी लग्जरी बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शी मूलसिंह मकवाना ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का पिछला और ऊपरी हिस्सा पूरी तरह दब गया।

राष्ट्रीय शोक के चलते एनएफएसयू कार्यक्रम स्थगित, अमित शाह के सभी कार्यक्रम टले ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय शोक के चलते एनएफएसयू कार्यक्रम स्थगित, अमित शाह के सभी कार्यक्रम टले

कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर अंदर ही फंस गए थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि निजी लग्जरी बस के चालक ने स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही काफी देर तक बाधित रही।

हिम्मतनगर के डीवाय एसपी ए. के. पटेल ने बताया, “इको कार को लग्जरी बस ने पीछे से टक्कर मारी, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। हमने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को निर्देश दिया है कि जहां भी अनधिकृत कट हैं, उन्हें तुरंत बंद कराया जाए।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों के नाम
1. शकरीबेन कमलेशकुमार नायक – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली 2. कान्ताबेन कानजीभाई निमामा – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली 3. हेतलबेन महेशभाई नायक – नवा (रणासणा), ता. तलोद, जिला साबरकांठा 4. मीनाबेन भीखाभाई भोय – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली 5. सरलबेन कान्तीलाल भोय – सरडोई, ता. मोडासा, जिला अरवल्ली 6.आशिकबेन कपिललाल नायक – मोयद, ता. प्रांतिज

घायलों के नाम
1. नायक अंजुबेन (45 वर्ष) 2. भोय नीताबेन (36 वर्ष) 3. नायक मीनाक्षीबेन (50 वर्ष)  4. पटेल कामिनीबेन (56 वर्ष) 5. नायक कंचनबेन (60 वर्ष) 6. प्रजापति नीताबेन (55 वर्ष)  7. गोस्वामी रेखाबेन (60 वर्ष) 8.रावल अनिलकुमार (ड्राइवर, 25 वर्ष)

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

मालाखेड़ा रोड पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर। युवक दिनेश की मौके पर मौत, माता-पिता गंभीर घायल। घायलों का...
राजस्थान 
दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, माता-पिता गंभीर

राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

सिरोही में पत्नी की हत्या को हार्ट अटैक बताने की कोशिश। आरोपी पहले पत्नी और बेटी को उदयपुर घुमाने ले...
राजस्थान 
राजस्थान: हार्ट अटैक का झूठा ड्रामा, पत्नी की हत्या कर पति ने रची खौफनाक साजिश

झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

3,907 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं को केंद्रीय मंजूरी। पारादीप–हरिदासपुर रेल लाइन का दोहरीकरण होगा। राजखरसावां–डांगोआपोसी रेलखंड पर चौथी रेल...
राष्ट्रीय  झारखंड 
झारखंड को 3,907 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, 14 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

उत्तर प्रदेश

नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार की देर शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा,  करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

रामपुर । जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण अजय कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष रामपुर विकास प्राधिकरण ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण का आदेश किया जारी

लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में लोक निर्माण विभाग ने 3.5 किलोमीटर की सड़क पर बोर्ड लगवा दिया है। जिस पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लोनिवि ने जौहर विवि में लगवाया बोर्ड,आम रास्ता है