सोमनाथ मंदिर और भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी

ईमेल के जरिए दी गई धमकी के बाद पुलिस और बीडीडीएस की टीम ने चलाया तलाशी अभियान; कुछ नहीं मिला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अहमदाबाद/गिर सोमनाथ। सोमनाथ मंदिर और अहमदाबाद और गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार को ईमेल के माध्यम से दी गई। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पूरे गुजरात में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पुलिस, बम डिटेक्शन और डिफ्यूज टीमों और डॉग स्क्वाड द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया।

धमकी में अहमदाबाद के खानपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय, गांधीनगर के कोबा स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय, कमलम और सोमनाथ मंदिर का उल्लेख किया गया था।पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान इन स्थानों पर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

मैंग्रोव तटीय सुरक्षा और जैव विविधता के लिए अहम: यादव ये खबर भी पढ़े : मैंग्रोव तटीय सुरक्षा और जैव विविधता के लिए अहम: यादव

अहमदाबाद सी-डिवीजन के एसीपी अद्वैत गांधी ने बताया कि गांधीनगर स्थित राज्य खुफिया ब्यूरो को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली, जिसके बाद खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय की गहन जांच की गई और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

गांधी ने कहा कि सुबह 9 बजे हमें गांधीनगर स्थित राज्य खुफिया ब्यूरो से सूचना मिली। उसके अनुसार, खानपुर स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में बम विस्फोट की आशंका थी। हमने बीडीटीएस को सूचित किया और पूरे परिसर की जांच कराई, साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है। स्थिति सामान्य है।

उन्होंने पुष्टि की कि सोमनाथ मंदिर और कोबा स्थित भाजपा कार्यालय को भी धमकी में नामजद किया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्थिति सामान्य है।

गांधी ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समय मुझे ईमेल के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं है और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई है।

खानपुर कार्यालय में पुलिस, दमकल कर्मियों और बम व खोजी दल ने विस्तृत तलाशी ली।शहर भाजपा अध्यक्ष प्रेरक शाह ने कहा कि पार्टी को सूचना मिली थी कि खुफिया एजेंसियों को कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है।शाह ने कहा कि इसी के आधार पर पुलिस और बम खोजी दल यहां पहुंचे। पूरे खानपुर भाजपा कार्यालय की तलाशी ली गई और यहां कुछ भी आपत्तिजनक या संदिग्ध नहीं मिला।

सोमनाथ में डिप्टी एसपी एमएफ चौधरी ने कहा कि पुलिस को सुबह धमकी भरा ईमेल मिला और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पूरी पुलिस फोर्स को अलर्ट पर रखा गया था।उन्होंने बताया कि मंदिर में चौबीसों घंटे समर्पित सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और श्रद्धालुओं की आमतौर पर दो चरणों वाली तलाशी ली जाती है।

मंदिर परिसर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना मना है।उन्होंने कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए हमने एलसीबी, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, बीडीएस और क्यूआरटी सहित अपनी अन्य जिला शाखाओं को अलर्ट पर रखा और पूरे मंदिर परिसर की तलाशी ली। बीडीएस ने मंदिर परिसर की तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

एमसीबी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाय) गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं...
छत्तीसगढ़ 
दूसरी संतान बालिका होने पर रामकली को मिला छह हजार रुपये का लाभ

उत्तर प्रदेश

कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

2013-14 में उत्पादन पूरी तरह बंद होने के बाद मशीनें हैं खामोश
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: अपने आंचल में गौरवशाली अतीत समेटे है लाल इमली

सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सड़क मार्ग से एक दिवसीए दौरे पर सहारनपुर पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का किया भव्य स्वागत

नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

पुलिस ने गठित की टीम औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत पिता ने 15 वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, मौत

गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई

प्रयागराज। गणेश उत्सव के दौरान गंगा को प्रदूषण से बचाने का अनूठा संदेश दिया गया। भरद्वाजपुरम स्थित आनंद अखाड़े में...
उत्तर प्रदेश 
गंगा स्वच्छता का संदेश: गंगाजल से भरे ड्रम में दी गणेश जी को विदाई