सब्सक्रिप्शन के लिए खुला राजनंदिनी फैशन का आईपीओ, तीन जून को हो सकती है लिस्टिं

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली। महिलाओं के लिए डिजाइनर कपड़े का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करने वाली कंपनी राजनंदिनी फैशन इंडिया लिमिटेड का 18.21 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 29 मई तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद एक जून को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि दो जून को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर तीन जून को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। दोपहर एक बजे तक इस आईपीओ को 50 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिल चुका था।

इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 59 रुपये से लेकर 63 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स को दो लॉट यानी 4,000 शेयरों के लिए बोली लगाना होगा, जिसके लिए उन्हें 2,52,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 28.90 लाख नए शेयर बेचे जा रहे हैं।

इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए 49.78 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35.13 प्रतिशत हिस्सा और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) के लिए 15.09 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व है। इस इश्यू के लिए सेरेन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मार्केट मेकर है।

राजनंदिनी फैशन इंडिया लिमिटेड की वित्तीय स्थिति की बात करें तो कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास जमा कराए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 37 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 2.29 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 5.06 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी को 5.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका था।

इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में भी उतार चढ़ाव के बावजूद बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 में इसे 28.02 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 23.60 करोड़ और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 31.27 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी को 31.22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका था।

इस अवधि में कंपनी पर लदे कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ता गया। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में कंपनी पर 6.19 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ था, जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 7.01 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024-25 में उछल कर 8.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक की बात करें, तो इस दौरान कंपनी पर लदे कर्ज का बोझ 13.96 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

इस अवधि में कंपनी के नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 में ये 1.95 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2023-24 में बढ़ कर 4.24 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह 2024-25 में कंपनी का नेटवर्थ 9.31 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक ये 14.42 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान कंपनी के रिजर्व और सरप्लस में भी बढ़ोतरी हुई। वित्त वर्ष 2022-23 में ये 1.73 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2023-24 में बढ़ कर 4.02 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह 2024-25 में कंपनी का नेटवर्थ 9.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक ये 6.94 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।

इसी तरह ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) 2022-23 में 1.03 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो 2023-24 में बढ़ कर 3.79 करोड़ रुपये और 2024-25 में 7.48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक ये 7.11 करोड़ रुपये के स्तर पर था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रहा था राजस्थान का परिवार, चालक समेत दो घायल राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़...
मध्य प्रदेश 
ओवरटेक बना जानलेवा...खड़े डंपर में घुसी कार, मां-बेटे-बहू की मौत

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

भारी बारिश से नदी-नालों में भरा पानी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय रहने के बीच मंगलवार सुबह से प्रदेशभर में...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

सत्ता पक्ष का राहुल गांधी पर हमला, चर्चा से भागने का लगाया आरोप नई दिल्ली। झारखंड में प्रदर्शन कर रहे...
राष्ट्रीय 
झारखंड छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ राजग सांसदों ने खोला मोर्चा

बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

भारतीय अधिकारियों से अब तक नहीं हुई मुलाकात, ये पहली भारत यात्रा  काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जल्द ही...
अंतर्राष्ट्रीय 
बालेंद्र शाह जल्द आएंगे भारत, भारतीय राजदूत ने सौंपा निमंत्रण पत्र

उत्तर प्रदेश

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, 18 लोग घायल देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में गौरी...
उत्तर प्रदेश 
स्कूल बस-ई-रिक्शा भिड़ंत में कई छात्र घायल, चालक की मौत

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

गोरखपुर में 2-लेन मार्ग का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान गाेरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी

आरोपी वाराणसी में अपनी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूटकेस में मिला था 20 साल की महिला का शव,जानिये इसकी पूरी कहानी