दिल्ली SIR: रेखा गुप्ता और केजरीवाल समेत 31.63 लाख को नोटिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। दिल्ली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 31,63,930 नोटिस तैयार कर भेजे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि एसआईआर के बाद मतदाता सूची से कुल 47,56,722 नाम हटाए गए थे, जिनको अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए दिल्ली चुनाव आयोग विशेष कैंप लगा रहा है।

आयोग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (एसी-14 शालीमार बाग की मतदाता) को दिए नोटिस को लेकर स्थिति स्पष्ट किया। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनका नाम विसंगति / नो-मैपिंग की सूची में पाए जाने के बाद यह नोटिस जारी हुआ था।

हालांकि तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बादनिर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने उनकी प्रविष्टि को वैध कर दिया है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) शालीमारबाग कार्यालय ने आज एक नोट स्पष्ट किया है कि यह एसआईआर के तहत एक सामान्य प्रक्रिया है।

BRICS SUMMIT 2026:भारत-यूएई रक्षा और तकनीक सहयोग बढ़ाने पर सहमत ये खबर भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-यूएई रक्षा और तकनीक सहयोग बढ़ाने पर सहमत

जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म अंतिम गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से लिंक नहीं हो पाए, उन्हें चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार नोटिस जारी कर दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा है।

प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन किया गया। तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ईआरओ ने उनकी प्रविष्टि को वैध कर दिया है।

उनका नाम 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली एसी-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

इस तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को नोटिस जारी होने की खबरों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र-40 (नई दिल्ली) ने प्रेस नोट जारी किया है।

प्रेस नोट के अनुसार, एसआईआर के दौरान अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्य, जो एसी-40 नई दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, की प्रविष्टियां 'नो मैपिंग' की सूची में पाई गईं। यह पहचान उनके द्वारा जमा किए गए गणना फॉर्म में दिए गए विवरण के आधार पर हुई।

प्रेस नोट में कहा गया है कि केजरीवाल और उनके परिवार द्वारा जमा किए गए गणना फॉर्म में वह पूरी जानकारी नहीं थी, जिससे उनका लिंक अंतिम पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से स्थापित हो सके।

दिल्ली चुनाव अधिकारी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि अंतिम पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची नाम जुड़वाने के लिए विशेष 20 और 27 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी मतदान केंद्र स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक युवक की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को पश्चिम...
पश्चिम बंगाल 
हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार

जहीर खान बने CSK के नए मुख्य कोच, 2027 से संभालेंगे कमान

चेन्नई। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को...
खेल 
जहीर खान बने CSK के नए मुख्य कोच, 2027 से संभालेंगे कमान

टेलीग्राम पर गेम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 1.75 लाख 

जयपुर। राजधानी के भट्टाबस्ती थाना इलाके में टेलीग्राम पर पार्ट टाइम काम और गेम में मुनाफे का झांसा देकर साइबर...
राजस्थान 
टेलीग्राम पर गेम में मुनाफे का झांसा देकर युवक से ठगे 1.75 लाख 

उत्तर प्रदेश

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

मोहनलालगंज,लखनऊ। रायबरेली जनपद‌ के बछरावां निवासी सत्यदेव सिंह अपनी बहन गीता के साथ सोमवार की दोपहर 1:30बजे के करीब अपनी...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते शुक्रवार की देर रात एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता...
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुयी लापता