दिल्ली में मौत की आग: विवेक विहार की 4 मंजिला इमारत धधकी, 9 जिंदगियां राख, कई जिंदगी से जूझ रहे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। नई दिल्ली की राजधानी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। विवेक विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत में देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। आग इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैटों में तेजी से फैल गई, जिससे कई लोग अंदर ही फंस गए।

नाज़िया दानिश का आरोप: भाजपा और आप की लड़ाई में दिल्ली की जनता पिस रही है ये खबर भी पढ़े : नाज़िया दानिश का आरोप: भाजपा और आप की लड़ाई में दिल्ली की जनता पिस रही है

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और बचाव टीमों ने मिलकर इमारत में फंसे लोगों को निकालने का अभियान चलाया। अब तक करीब 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई है। आग इतनी भीषण थी कि कई शव बुरी तरह झुलस गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा के अनुसार, अलग-अलग मंजिलों से शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

घटनास्थल पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें भी मौजूद हैं। फिलहाल राहत और तलाशी अभियान जारी है।आग लगने के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।यह हादसा एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

नगराम लखनऊ। नगराम आज 176 विधानसभा मोहनलाल गंज की मासिक बैठक ग्राम डीघारी में विधानसभा अध्यक्ष राम करन रावत की...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

लखनऊ । राज्य सरकार ने 762 नगरीय निकायों में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद और नगराम में सोमवार को वीरांगना पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मिशन शक्ति के तहत बच्चो को पुलिस ने गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुमानीखेड़ा में सोमवार को नगराम थाना पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
मिशन शक्ति के तहत बच्चो को पुलिस ने गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

रालोद में भगदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा 

लखनऊ। प्रदेश में अगले कुछ माह में संभावित विधानसभा चुनाव को देख जहां एक ओर सभी दल संगठन को धार...