कोर्ट ने हथियार डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने की दी इजाजत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भगोड़ा करार दिए गए हथियार डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने की इजाजत दे दी है। स्पेशल जज संजय जिंदल ने संजय भंडारी की दूसरी संपत्तियों को जब्त करने पर 18 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने 18 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। पांच जुलाई 2025 को कोर्ट ने संजय भंडारी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था। ईडी की ओर से कहा गया था कि संजय भंडारी की भारत, दुबई और ब्रिटेन में बेनामी संपत्तियां हैं। दिल्ली के वसंत विहार, पंचशील शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और शाहपुर जाट के अलावा नोएडा और गुरुग्राम में भी बेनामी संपत्तियां हैं। इसके अलावा कई बैंक खाते संजय भंडारी की पत्नी के नाम से हैं। ईडी ने कहा था कि संजय भंडारी के पास सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। कोर्ट के इस फैसले का संजय भंडारी की ओर से दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है जो अभी लंबित है।

आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़ ये खबर भी पढ़े : आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

कोर्ट ने दिसंबर 2023 में ईडी की ओर से संजय भंडारी के खिलाफ दाखिल पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। पूरक चार्जशीट में संयुक्त अरब अमीरात के बिजनेसमैन सीसी थम्पी और ब्रिटेन स्थित व्यवसायी सुमित चड्ढा का नाम शामिल किया है। उनमें से संजय भंडारी कथित तौर पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का करीबी सहयोगी है। ईडी के मुताबिक उसने सुमित चड्ढा और उसकी पत्नी को समन जारी किया था लेकिन दोनों जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

सभी को नदी के प्रति आदतों और व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत: रेखा गुप्ता ये खबर भी पढ़े : सभी को नदी के प्रति आदतों और व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत: रेखा गुप्ता

ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि यूपीए के शासनकाल में भंडारी ने कमीशन लिया और लंदन में संपत्ति खरीदी, जिसके लाभार्थी मालिक रॉबर्ट वाड्रा हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी के आरोपों को गलत बताया था। इस मामले में पहले ईडी ने हथियार डीलर संजय भंडारी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दक्षिण दिल्ली में पंचशील पार्क में पंचशील शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित संपत्ति को कब्जे में लिया था जो कि एसबी हॉस्पिटैलिटी एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड कराई गई है। ईडी ने 2017 में भंडारी और दूसरे आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी खींचतान अब 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ में 0 से 5 साल के बच्चाें काे पाेलिया की दवा...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

शिमला : सेब कारोबारी से 24 लाख की ठगी, भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू में एक सेब कारोबारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने...
हिमाचल 
शिमला : सेब कारोबारी से 24 लाख की ठगी, भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सहित कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे