केरल के रुझानों में कांग्रेस आगे, पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी को दिया श्रेय

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में केरल में कांग्रेस-नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस-नीत यूडीएफ पर भरोसा जताया है। यह वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार है, जिसने 10 वर्षों तक शासन किया। यह जीत कांग्रेस, यूडीएफ और राहुल गांधी की है। जिस तरह कांग्रेस ने केरल में एकजुट होकर संघर्ष किया, यदि यही पूरे देश में हो तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।

मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच ये खबर भी पढ़े : मुंद्रा ड्रग्स मामले में ईडी की दिल्ली में छापेमारी, नाइट क्लबों में निवेश की जांच

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि एलडीएफ के दस साल के शासन में रोजगार के अवसर नहीं बने, जिसके कारण युवा राज्य छोड़कर बाहर जा रहे हैं। जनता ने साफ कर दिया कि वह बदलाव चाहती है। कांग्रेस निवेश वापस लाने और राज्य की भलाई के लिए काम करेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की दी चेतावनी ये खबर भी पढ़े : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की दी चेतावनी

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि गिनती अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस 100 से अधिक सीटें पार कर चुकी है। अंतिम दौर की गिनती चल रही है। इसके बाद विधायक तिरुवनंतपुरम में बैठक करेंगे और सहयोगी दलों से चर्चा होगी। आगे की प्रक्रिया कांग्रेस हाईकमान तय करेगा।

बिजली मीटर में लगी आग से मचा हड़कंप, छत पर फंसे लोग, दमकल ने किया रेस्क्यू ये खबर भी पढ़े : बिजली मीटर में लगी आग से मचा हड़कंप, छत पर फंसे लोग, दमकल ने किया रेस्क्यू

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि हमने शतक पूरा कर लिया है। यह जनता का उपहार है। अब हमें जनता के प्रति जवाबदेह रहना होगा और अपनी गारंटियों को लागू करना होगा। केरल की जनता ने एलडीएफ को करारा जवाब दिया है।

इस बीच हरियाणा के पंचकुला में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस कहीं नहीं थी, असम में हम दूसरे स्थान पर थे और वहीं रहेंगे, लेकिन केरल में कांग्रेस ने काम किया है जिसका लाभ मिला।

- पश्चिम बंगाल (293)
- भारतीय जनता पार्टी – 193 आगे, 0 जीती
- अ.भा. तृणमूल कांग्रेस – 95 आगे, 0 जीती
- कांग्रेस – 1 आगे, 0 जीती
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी – 1 आगे, 0 जीती
- अन्य – 2 आगे, 0 जीती
- तमिलनाडु (234):
- तमिलगा वेत्री कझगम– 105 आगे, 0 जीती
- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 58 आगे, 1 जीती
- ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 52 आगे, 0 जीती
- पट्टाली मक्कल काची – 4 आगे, 0 जीती
- कांग्रेस – 3 आगे, 1 जीती
- असम (126):
- भारतीय जनता पार्टी – 78 आगे, 3 जीती
- कांग्रेस – 20 आगे, 0 जीती
- बोडो पीपुल्स फ्रंट – 9 आगे, 1 जीती
- असम गण परिषद – 9 आगे, 0 जीती
- ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – 2 आगे, 0 जीती
- केरल (140):
- कांग्रेस – 48 आगे, 16 जीती
- भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग – 20 आगे, 2 जीती
- केरल कांग्रेस – 5 आगे, 2 जीती
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी – 5 आगे, 3 जीती
- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी– 18 आगे, 8 जीती
- पुडुचेरी (30):
- ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस – 1 आगे, 9 जीती
- भारतीय जनता पार्टी – 2 आगे, 2 जीती
- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम – 1 आगे, 1 जीती
- कांग्रेस – 0 आगे, 1 जीती
- निर्दलीय – 0 आगे, 3 जीती
(नोट: यह शुरुआती रुझान हैं, अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं।)

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

लाखो के जेवर उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

बस्ती - आज सोमवार को थाना नगर पुलिस, एसओजी टीम बस्ती एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो अभियुक्तों...
उत्तर प्रदेश 
लाखो के जेवर उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

आर्य वीर-वीरांगना दल के चरित्र निर्माण शिविर का शौर्य प्रदर्शन के साथ भव्य समापन

बस्ती - आर्य उप प्रतिनिधि सभा बस्ती मण्डल के अंतर्गत, आर्य वीर दल खलीलाबाद और आर्य समाज मगहर के संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
आर्य वीर-वीरांगना दल के चरित्र निर्माण शिविर का शौर्य प्रदर्शन के साथ भव्य समापन

 प्लास्टिक कचरा और गंदगी से प्रदूषित तुंगनाथ घाटी 

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती पर प्रदूषण का साया गहराने लगा है। बढ़ती पर्यटक संख्या...
उत्तराखंड 
 प्लास्टिक कचरा और गंदगी से प्रदूषित तुंगनाथ घाटी 

सदगुरु कबीर साहब का प्रकट दिवस  हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया 

गोरखपुर,सदगुरु कबीर साहब का 628 वॉ प्रकट दिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन...
सदगुरु कबीर साहब का प्रकट दिवस  हर्षोल्लास के  साथ मनाया गया 

किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती को यूं ही रत्नगर्भा नहीं कहा जाता। यहां कभी-कभी मिट्टी के नीचे...
मध्य प्रदेश 
किस्मत हो तो ऐसी! दूसरी बार मिला लाखों का हीरा

उत्तर प्रदेश

लाखो के जेवर उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

बस्ती - आज सोमवार को थाना नगर पुलिस, एसओजी टीम बस्ती एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो अभियुक्तों...
उत्तर प्रदेश 
लाखो के जेवर उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

आर्य वीर-वीरांगना दल के चरित्र निर्माण शिविर का शौर्य प्रदर्शन के साथ भव्य समापन

बस्ती - आर्य उप प्रतिनिधि सभा बस्ती मण्डल के अंतर्गत, आर्य वीर दल खलीलाबाद और आर्य समाज मगहर के संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
आर्य वीर-वीरांगना दल के चरित्र निर्माण शिविर का शौर्य प्रदर्शन के साथ भव्य समापन

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण