दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, बदला मौसम का मिजाज

8 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।  

कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 8 सितंबर को सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू का कहर, सभी अस्पताल अलर्ट पर ये खबर भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू का कहर, सभी अस्पताल अलर्ट पर

9 और 10 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोनों दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 50 से 70 प्रतिशत के बीच रह सकता है। वहीं, 11 सितंबर को भी घने बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता 60 से 75 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

12 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आर्द्रता 65 से 85 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 13 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और हल्की बारिश की संभावना है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन और यलो जोन में बना हुआ है। आनंद विहार का एक्यूआई 149, अशोक विहार 129, आयानगर 74, बवाना 173, बुराड़ी क्रॉसिंग 108, कैंटोनमेंट एरिया 68, चांदनी चौक 134, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 93 और मथुरा रोड 116 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के प्रदूषण निगरानी केंद्रों के आंकड़ों में भी वायु गुणवत्ता अलग-अलग स्तर पर दर्ज की गई।

गोविंदपुरम का एक्यूआई 55 रहा, जबकि इंदिरापुरम 120, लोनी 169, संजय नगर 131, वसुंधरा 139 और वेद विहार-लोनी 111 दर्ज किया गया। इनमें गोविंदपुरम की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही, जबकि लोनी का एक्यूआई सबसे अधिक 169 दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश और हवा चलने की स्थिति में वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को नीचे बैठने में मदद मिल सकती है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

पतली बॉडी के साथ सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन  स्मार्टफोन निर्माता vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T-सीरीज का नया...
टेक-मित्र 
12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से अपनी जगह बना रहा टेक ब्रांड Ai+ जल्द ही एक और नया 5G स्मार्टफोन...
टेक-मित्र 
दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

देश की प्रमुख बीयर निर्माता कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) के शेयरों में मंगलवार को लगातार दबाव देखने को मिला।...
कारोबार 
यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

नरोरा बैराज से 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया कानपुर। कानपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट