दिल्ली में अल्पसंख्यक आयोग और महिला आयोग अध्यक्षों की नियुक्ति

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर निर्मल जैन और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर लता गुप्ता की नियुक्ति की है। यह जानकारी रविवार को दिल्ली सरकार की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई है।

दिल्ली सरकार ने निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष और कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सदस्य को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को सशक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को नई ऊर्जा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

नीट विवाद पर सरकार ने बदली रणनीति, बढ़ते आंदोलन के दबाव में तेज हुई राजनीतिक हलचल ये खबर भी पढ़े : नीट विवाद पर सरकार ने बदली रणनीति, बढ़ते आंदोलन के दबाव में तेज हुई राजनीतिक हलचल

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष तथा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा एवं रेनू भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, अधिकारों और सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी तथा एक संवेदनशील, न्यायपूर्ण और सुरक्षित दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

-आगरा में योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश