मुख्यमंत्री विजय कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल से बगैर मुलाकात किए चेन्नई लौटे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चेन्नई।  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे चेन्नई लौट आए। मुख्यमंत्री विजय काे आज कांग्रेस नेता साेनिया गांधी औरराहुल गांधी से मुलाकात किए बगैर ही लाैट आए हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय पहली बार दाे दिवसीय आधिकारिक दौरे पर दिल्ली गए थे। वे कल सुबह 10 बजे चेन्नई से विशेष विमान से रवाना हुए और दोपहर करीब 1 बजे राजधानी पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले तमिलनाडु भवन का दौरा किया, जहां अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

शराब पार्टी के बाद धारदार हथियार से किसान की हत्या, तीन युवकों पर आरोप ये खबर भी पढ़े : शराब पार्टी के बाद धारदार हथियार से किसान की हत्या, तीन युवकों पर आरोप

मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री के समक्ष विशेष रूप से मेकेदातु बांध विवाद और तमिल थाई वाझ्थु विवाद सहित राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के विकास के लिए बंदरगाह, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे परियोजनाओं और औद्योगिक कॉरिडोर के लिए प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त वित्तीय सहायता देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने होसुर, कोयंबटूर और मदुरै जैसे आर्थिक और औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाएं लागू करने की मांग भी केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष रखी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के दिल्ली दौरे के एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई थी कि उन्हें आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करनी थी, लेकिन वे उनसे मिले बिना ही दिल्ली से रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री विजय के सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात न करने के बाद इसे लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक ने इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 11 जून को नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए फिर से दिल्ली आएंगे। उस दौरान वे निश्चित रूप से सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं का दौर चल रहा है। कर्नाटक के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचे हुए हैं और पिछले दो दिनों से झारखंड राज्यसभा सीट आवंटन सहित कई अहम मुद्दों पर पार्टी के अंदर गहन चर्चा हो रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समन्वित प्रयास एवं सर्तकता आवश्यक - डीएम

बस्ती - जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु गुरूवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं...
उत्तर प्रदेश 
बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समन्वित प्रयास एवं सर्तकता आवश्यक - डीएम

पर्याप्त मात्रा में उर्वरको की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किया गया बैठक

बस्ती - जनपद में किसानों को खरीफ फसल के लिए समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरको की उपलब्धता सुनिश्चित...
उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त मात्रा में उर्वरको की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किया गया बैठक

‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार‘‘ हेतु करे आवेदन

बस्ती - वर्ष 2026-27 में ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार‘‘ हेतु प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना...
उत्तर प्रदेश 
‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार‘‘ हेतु करे आवेदन

महोली में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
महोली में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा

बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या

कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 