सरगुजिहा भाषा, बच्चे को प्रवेश से इनकार करना निजी स्कूल प्रबंधन को पड़ा भारी, जुर्माना

किड्स एकेडमी पर एक लाख का जुर्माना, संचालन स्थगित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबिकापुर। सरगुजिहा भाषा बोलने और आर्थिक पृष्ठभूमि का हवाला देकर एक चार वर्षीय बच्चे को विद्यालय में प्रवेश देने से इनकार करना निजी स्कूल प्रबंधन को भारी पड़ गया है।

मामला अंबिकापुर के चोपड़ापारा स्थित स्वरंग किड्स एकेडमी (पेशागी एजूकेशन सोसायटी) का है, जहाँ भाषा के आधार पर किए गए भेदभाव ने प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया।

जांजगीर-चांपा: पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल ये खबर भी पढ़े : जांजगीर-चांपा: पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों के माध्यम से मामला सामने आने के बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि स्कूल प्रबंधन ने मासूम बच्चे को सिर्फ इसलिए दाखिला देने से मना कर दिया था क्योंकि वह हिंदी में बात नहीं कर पाता था और स्थानीय सरगुजिहा बोली का प्रयोग करता था।

इतना ही नहीं, संस्था द्वारा बच्चे के पिता से यह आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई कि विद्यालय में 'बड़े घरों' के बच्चे पढ़ते हैं और शिक्षक बच्चे की भाषा नहीं समझ पा रहे हैं, इसलिए उसे प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा के निर्देश पर रूमी घोष, वरिष्ठ प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर की अध्यक्षता में गठित जांच दल ने पूरे प्रकरण की पड़ताल की।

जांच में न केवल भाषा के आधार पर भेदभाव की पुष्टि हुई, बल्कि यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि यह संस्था बिना किसी विभागीय मान्यता के संचालित हो रही थी। विद्यालय प्रबंधन ने भी अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है।

प्रशासन ने इस कृत्य को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और 'निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009' का सीधा उल्लंघन माना है।

इसके परिणामस्वरूप, उक्त अधिनियम की धारा-18 (5) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वरंग किड्स एकेडमी पर 1,00,000 रुपये (एक लाख रुपये) का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। साथ ही, अगले आदेश तक संस्था का संचालन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि दंड की राशि शासन के खजाने में चालान के माध्यम से जमा कर उसकी प्रति प्रस्तुत करें। वहीं, छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, अम्बिकापुर के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के पालकों से संपर्क स्थापित करें और बच्चों को अन्य उपयुक्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें।

eeb51015eea344c539d62d7e604c401c_960070238

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ