एम्स रायपुर में राष्ट्रीय मनोरोग सम्मेलन संपन्न, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर हुआ मंथन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के मनोरोग विभाग ने वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर डायनेमिक साइकियाट्री (इंडिया चैप्टर) का दूसरे वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन (25-26 अप्रैल) को आयोजित किया। सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ साइकियाट्रिक सोसायटी, वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर सोशल साइकियाट्री, इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी तथा इंडियन टीचर्स ऑफ साइकियाट्री के सहयोग से किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, मनोचिकित्सा और सामाजिक-मानसिक परिप्रेक्ष्य पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अशोक जिंदल ने किया। इस अवसर पर इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. टी.एस.एस. राव तथा चांदखुरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर डायनेमिक साइकियाट्री (इंडिया चैप्टर) के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रॉय अब्राहम कल्लियावल्ली, उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राकेश चड्ढा, महासचिव डॉ. स्नेहिल गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. लोकेश सिंह तथा डॉ. अजय कुमार भी मौजूद रहे।

दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से लगभग 120 मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, जिनमें मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और मनोरोग नर्स शामिल थे, ने सहभागिता की। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए। इनमें स्विट्जरलैंड के प्रोफेसर नॉर्मन सार्टोरियस, यूनाइटेड किंगडम की प्रोफेसर स्वर्णा सिंह, ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर एमेरिटस मोहन इसाक तथा इटली की डॉ. आयरीन बट्टाग्लिनी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेसर आर. रघुराम, प्रोफेसर वासुदेव पारालिकर, डॉ. अजीत भिडे, प्रोफेसर प्रताप शरण तथा प्रोफेसर डॉ. टी.एस.एस. राव ने विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों को संबोधित किया।

सम्मेलन में मानव मन के विविध आयामों को समझने, व्यक्ति को उसके सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक संदर्भ में देखने तथा मानसिक स्वास्थ्य उपचार में मनोचिकित्सा की भूमिका को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न आयु वर्गों में मनोचिकित्सा के उपयोग और उसकी प्रभावशीलता पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

सम्मेलन के दौरान स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने शैक्षणिक प्रतियोगिताओं, पुरस्कार श्रेणियों और क्विज़ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को कला, शिल्प और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। आयोजन को पर्यावरण अनुकूल स्वरूप में सम्पन्न किया गया।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अशोक जिंदल ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए अधिक संख्या में प्रशिक्षित काउंसलरों की जरूरत है। उन्होंने इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी से इस दिशा में ठोस पहल करने का आग्रह किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत