करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, रेत कारोबार की रंजिश में की थी हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जांजगीर-चांपा। जिले के बहुचर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “ऑपरेशन हंट” के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या के मुख्य साजिशकर्ता गनपत बघेल को मंगलवार शाम काे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मैगजीन भी बरामद की है। मामले में पूर्व में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

बिर्रा पुलिस के अनुसार, 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में आयुष का छोटा भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

 सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव  ये खबर भी पढ़े :  सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई।

साइबर सेल और आसूचना टीम की मदद से मिले तकनीकी बुद्धिमत्ता और मानवीय बुद्धिमत्ता इनपुट ने पूरे मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई।

जांच में सामने आया कि मृतक आयुष कश्यप और आरोपियों के बीच लंबे समय से उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा आयुष की लगातार बढ़ती आर्थिक स्थिति, क्षेत्र में बढ़ता प्रभाव और रेत कारोबार में प्रतिस्पर्धा भी हत्या की बड़ी वजह बनी।

पूछताछ में आरोपित भूषण बघेल ने खुलासा किया कि आरोपितों को आयुष कश्यप की आर्थिक प्रगति और व्यवसायिक सफलता से जलन होने लगी थी। रेत कारोबार में आयुष कम कीमत पर सप्लाई कर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था, जिससे आरोपितों को आर्थिक नुकसान हो रहा था।

मुख्य आरोपित गनपत बघेल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने हाईवा और जेसीबी मशीन लोन पर खरीदी थी और उनकी किस्त चुकाने के लिए अवैध रेत परिवहन का काम करता था।

वहीं आयुष कश्यप भी रेत कारोबार से जुड़ा था और कम कीमत में रेत बेचकर उसके ग्राहकों को अपनी ओर कर रहा था। इससे गनपत को भारी नुकसान होने लगा था।

आरोपित ने यह भी बताया कि आयुष कश्यप रेत घाटों में दादागिरी करता था और राजस्व विभाग की टीम बुलाकर वाहनों को पकड़वाने की धमकी देता था। इन घटनाओं से आरोपित मानसिक रूप से परेशान और आक्रोशित हो गया था। धीरे-धीरे यह रंजिश हत्या की साजिश में बदल गई।

पुलिस के मुताबिक, हत्या की पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। वारदात की रात आरोपित मृतक के घर के आसपास पहले से मौजूद थे। सबसे पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा गया।

इसके बाद आरोपितों ने मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और सीधे आयुष कश्यप के कमरे में घुस गए। कमरे में घुसते ही आरोपियों ने आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई को भी गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने मामले में पहले ही आरोपी हेमंत कुमार बघेल, भूषण बघेल और अमित टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। अब मुख्य साजिशकर्ता गनपत बघेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आजकल लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ...
टेक-मित्र 
मां और पिता का मर्डर करने के लिए AI से पूछे सवाल, घटना को दिया अंजाम

मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 जुलाई 2026: देश में मौसम के बदलते तेवर के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 जुलाई: आज 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा

राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

मेष- स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 22 जुलाई, इनके लिये जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

उत्तर प्रदेश

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
उत्तर प्रदेश 
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना