उज्बेकिस्तान के बुखारा और समरकंद के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल  आज कृषि विश्वविद्यालय का करेंगे दौरा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय वैश्विक कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर निरंतर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के अनेक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण एवं अनुसंधानों के साथ शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आपसी सहयोग हेतु पहल की गई है तथा कृषि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, उद्यमिता एवं नवाचार को वैश्विक साझेदारियों से जोड़ने के सतत प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी परिपेक्ष में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा उज्बेकिस्तान के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संस्थानों के साथ शिक्षा, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विनीमय एवं नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षी अनुरोध हेतु अनुबंध किए गए हैं। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के नेतृत्व में कृषि विश्वविद्यालय के उच्चस्तरीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल ने फरवरी-मार्च 2026 के दौरान उजबेकिस्तान के तरमेज़, डेनाऊ, ताशकंद, बुखारा एवं समरकंद स्थित प्रमुख विश्वविद्यालयों, कृषि संस्थानों एवं अनुसंधान केंद्रों का दौरा किया था।

इसी ऐतिहासिक शैक्षणिक संवाद को आगे बढ़ाते हुए उज्बेकिस्तान से 8 सदस्यीय उच्चस्तरीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल आज 7 से 8 मई 2026 तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दौरा करेगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में बुखारा स्टेट यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय सहयोग के उप-कुलपति प्रो. अब्रोर जोरायेव तुरोबोविच तथा समरकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसीन लाइवस्टॉक एवं बायोटेक्नोलॉजीस से अनुसंधान एवं नवाचार के उप-कुलपति प्रो. तयलाकोव तोलिब इसाकुलोविच सहित अन्य वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक शामिल होंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा

CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट और विधायकों को रोकने पर सरकार घिरी जयपुर। राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन...
राजस्थान 
CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा

सिविल जज अभ्यर्थियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने घटाई प्रैक्टिस अवधि

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जज बनने के लिए शुरुआती परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन साल के अनिवार्य...
राष्ट्रीय 
सिविल जज अभ्यर्थियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने घटाई प्रैक्टिस अवधि

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

पुलिस नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी की तलाश तेज

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की विशेष अपराध शाखा (एससीडब्ल्यू) ने आज श्रीनगर के सफाकदल स्थित एक आवासीय परिसर में तलाशी...
जम्मू कश्मीर 
पुलिस नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी की तलाश तेज

उत्तर प्रदेश

मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

हादसें में तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के वृंदावन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास...
उत्तर प्रदेश 
मॉल की चौथी मंजिल में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मजदूर दबे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे: केशव

इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा

लखनऊ। शुक्रवार जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लॉ के छात्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ा