कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव, आत्महत्या की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीएसईबी चौकी पुलिस और रेलवे आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह तड़के यह शव देखा गया। फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी राहगीरों से मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। मृतक युवक ने पेंट-शर्ट पहन रखी थी और उसके पास से घर की चाबी भी बरामद हुई है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शव की स्थिति को देखते हुए उसका सिर और हाथ कटे हुए पाए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो साझा किए जा रहे हैं, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटापक्का कैंप में सीआरपीएफ 212 बटालियन ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया ये खबर भी पढ़े :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एटापक्का कैंप में सीआरपीएफ 212 बटालियन ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दूसरे युवक के साथ पत्नी भागने से दुखी पति ने ससुराल में गोली मार कर दी जान

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सासनी कस्बे में युवक ने अपनी ससुराल के पड़ोस में बुधवार रात एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

कानपुर में नकली सिगरेट का बड़ा भंडाफोड़, 6,000 डिब्बियां बरामद; सगे भाई गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की हरबंश मोहाल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कॉपीराइट एक्ट...

मीरजापुर में गंगा स्नान के दौरान हादसा, मां-बेटे को बचाया गया, 18 वर्षीय युवक लापता

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के दीवान घाट पर बुधवार सुबह स्नान के दौरान गंगा के गहरे पानी में...

कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

फिरोजाबाद, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष के पिता के निधन की जानकारी होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने  उन्हें पत्र भेजकर शोक व्यक्त किया...
उत्तर प्रदेश 

बांस के डंडे से अभ्यास करने वाले जौनपुर के रोहित बने दुनिया के नंबर दो भाला फेंक खिलाड़ी

जाैनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जाैनपुर के मछलीशहर विकास खण्ड क्षेत्र के डबिया गांव निवासी रोहित यादव ने भुवनेश्वर में...
खेल  राज्य  उत्तर प्रदेश 