कोरबा : ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, आरोपित फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोरबा। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे आज सोमवार दोपहर एक हमाल की लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो हमाली का कार्य करता था और ओवरब्रिज के नीचे ही अन्य लोगों के साथ खानाबदोश जीवन व्यतीत करता था।

छत्तीसगढ़: बिजली बिल बढ़ोतरी पर बवाल, एनएसयूआई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: बिजली बिल बढ़ोतरी पर बवाल, एनएसयूआई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोमवार सुबह राजेश का उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल से किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत करा दिया था।

दोपहर में राजेश चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचा और लाठी से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस हत्या के आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। मामले की विवेचना जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अल्मोड़ा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत चार लोगों की मौत

अल्माेड़ा। थाना लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, वाहन...
उत्तराखंड 
अल्मोड़ा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, कांग्रेस जिला सचिव समेत चार लोगों की मौत

राजस्थान व हरियाणा के बीच समझौता, अब शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी

जयपुर। अब राजस्थान के शेखावाटी इलाके को हरियाणा से यमुना का पानी मिलेगा। यह पानी शेखावाटी के तीन जिलों सीकर,...
राज्य  राजस्थान 
  राजस्थान व हरियाणा के बीच समझौता, अब शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या 1,500 के पार, राहत अभियान जारी

कराकास। वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, मृतकों की संख्या 1,500 के पार, राहत अभियान जारी

पलामू में रहस्यमयी बीमारी से 10 दिनों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के पड़वा प्रखंड स्थित सिक्का गांव में रहस्यमयी बीमारी से मौतों का सिलसिला थमने का...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
पलामू में रहस्यमयी बीमारी से 10 दिनों में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, यासीन मलिक समेत 5 लोगों के नाम शामिल

श्रीनगर। कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्कीम्स) की स्टाफ नर्स सरला...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल, यासीन मलिक समेत 5 लोगों के नाम शामिल

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित एकमात्र मंदिर ‘अरुलमिगु नवशक्ति विनायक’ में भगवान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री मोदी ने विक्टोरिया में श्री गणेश मंदिर के किए दर्शन

युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर सोमवार को तुलसी सदन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अनुकरणीय : डा राजा राम यादव

कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पापाें के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 कांग्रेस के पापाें के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बना: सीएम योगी

8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार

बस्ती - महर्षि गुरु वशिष्ठ तपोभूमि टाउन क्लब में नृत्य धाम कथक अकादमी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 
8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार