विवाह मुहूर्त खुलते ही सुनाई देने लगी डीजे, धुमाल की गूंज

मैरिज हाल, सामाजिक भवन की होने लगी बुकिंग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लंबे समय बाद मैरिज हाल धर्मशाला सहित अन्य भवनों की छुटपुट बुकिंग होने लगी
धमतरी। चार माह बाद मुहूर्त खुलने के बाद अब वैवाहिक कार्यक्रम सहित अन्य शुभ कार्यों में गति आएगी। शहर में स्थित मैरिज हाल व अन्य सामाजिक भवनाें की लोगों ने अब बुकिंग करनी शुरू कर दी है। इसी तरह शहर में संचालित डीजे संचालकों के पास भी विवाह को लेकर बुकिंग आने शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख फूल विक्रेताओं का बाजार तेजी से चलने लगा है।

नवरात्र के बाद दीपावली फिर चुनाव होने से फूल विक्रेताओं के पास फूलों की मांग को लेकर पूछ-परख बढ़ गई है। फूल विक्रेता सत्यवान यादव ने बताया कि नवरात्र के समय से फूलों के व्यवसाय ने गति पकड़ी है। दीपावली पर्व के समय गेंदा, गुलाब व कमल फूल की मांग ज्यादा रही। चुनावी सीजन होने के कारण गेंदा फूल की मांग बढ़ी है। आने वाले दिनों में चुनाव परिणाम आने के बाद स्वागत सत्कार के लिए इन फूलों की फिर से मांग बढ़ेगी। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। राजधानी रायपुर, भिलाई से फूलों का आर्डर पहले ही दे दिया गया है।

मैरिज हाल व सामाजिक भवनों में हो रही बुकिंग
हरदिहा साहू समाज भवन रत्नाबांधा रोड के सदस्य दिनेश कुमार साहू ने बताया कि आने वाली वैवाहिक तिथियां के लिए बुकिंग चल रही है। अभी यहां पांच बुकिंग हुई है। इसके अलावा अन्य व्यवसायिक कार्यक्रमों के लिए यहां बुकिंग होती रहती है। रुद्री रोड में संचालित आमंत्रण हेरिटेज के संचालक सदस्य डीपेंद्र साहू ने बताया कि आने वाली तिथियों के लिए अभी तक तीन बुकिंग हुई है। आने वाले दिनों में बुकिंग की संख्या बढ़ेगी। सिन्हा समाज भवन रत्नाबांधा रोड के प्रमुख संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि विवाह के लिए फिलहाल एक भी बुकिंग नहीं आई है। आने वाले महीने के बाद मैरिज हाल और सामाजिक भवनों में बुकिंग का आंकड़ा बढ़ेगा।

लंबे समय बाद अब मिल रहा काम
शिव डीजे सोरिद के संचालक रिकेश देवांगन ने बताया कि गणेश पक्ष के दौरान जिला प्रशासन द्वारा एक निश्चित समय में डीजे बजाने की अनुमति मिलने और उसके बाद चुनावी आचार संहिता के कारण डीजे का कार्य लगभग बंद पड़ गया था। आचार संहिता खुलने के बाद अब इस कार्य में गति मिली है। आने वाली वैवाहिक तिथियां के लिए डीजे की बुकिंग हो रही है। बृजेश डीजे मराठापारा के के संचालक बृजेश सिन्हा ने बताया कि आचार संहिता लगने और प्रशासन द्वारा तय समय सीमा में डीजे बजाने की अनुमति दिए जाने का व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है। डीजे बजाने में तय समय का उल्लंघन करने के चलते कई डीजे संचालकों के सामान जब्त कर लिए गए जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ऐसे संचालक भी हैं जिन्होंने ऋण लेकर डीजे का सामान खरीदा है। पर्याप्त काम नहीं मिलने के कारण उनका काम रुका हुआ था। मुहूर्त खुलने के बाद छिटपुट शादी के आर्डर मिल रहे हैं। जिससे कार्य में गति आएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी सदर ब्लाक प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन

एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

भारत एशियाई खेलों में बुधवार से अपने एथलेटिक्स अभियान की शुरुआत करेगा। 23 से 29 सितंबर तक चलने वाली एथलेटिक्स...
खेल 
एशियाई खेल: बुधवार से एथलेटिक्स अभियान, नीरज चोपड़ा की जगह लेंगे रोहित

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश

रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
रंजिश में दबंगों ने पति-पत्नी व बेटी को पीटा, मुकदमा‌ दर्ज

शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

अब उप्र बदल रहा है यहां योग्य युवाओं को मिलती नौकरी: योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन हजार 567 चयनित...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा सेवा में चयनित 3567 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित