बस्तर दशहरा लोकोत्सव में अभिजीत सावंत व स्थानीय कलाकारों की होगी संगीतमय प्रस्तुति

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बस्तर दशहरा लोकोत्सव के अंतर्गत लालबाग मैदान में सोमवार को होने वाली सांस्कृतिक संध्या दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। आज साेमवार की देर शाम को शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस शाम के सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल होंगे, बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अभिजीत सावंत, जिनकी शानदार प्रस्तुति सुनने के लिए भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। वहीं बस्तर के कलाकार भी मंच पर उपस्थित होकर श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां होंगी, जो बस्तर की समृद्ध कला को दर्शाएंगी। यह सांस्कृतिक संध्या बस्तर दशहरा लोकोत्सव की भव्यता में चार चाँद लगा देगी, जिसमें स्थानीय कला और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। लोकोत्सव समिति ने सभी कला प्रेमियों से इस यादगार शाम का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। इनमें एकल नृत्य विद्या ज्योति स्कूल जगदलपुर के रोसो जामू अर्चिता टोप्पो ओड़िया नृत्य प्रदर्शन शामिल होगा। इसके अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों द्वारा धुरवा समूह नृत्य, रुक्मिणी आश्रम डिमरापाल की छात्राओं द्वारा करमा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा साय रेला विवाह नृत्य समूह और माध्यमिक विद्यालय बोरपदर के विद्यार्थियों द्वारा ओड़िया समूह नृत्य जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों को स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराएंगी। इसके पश्चात, विभिन्न कला शैलियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें उदय मलिक (सिंगर) अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लेंगे। इसके साथ ही वृद्धि पिल्ले का शास्त्रीय कथक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। स्थानीय कलाकारों में कुमकुम वासनिक और निधि रावल की शानदार प्रस्तुतियाँ होंगी। कोंडागाँव के लछिन एवं टेमन द्वारा छत्तीसगढ़ी डांस और जॉयिता विश्वास बांग्ला नृत्य प्रस्तुत करेंगी । जयपुर ओड़ीसा की प्रेरणा डांस एकेडमी अपने ओड़िया नृत्य का प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी।

काेरबा में भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, शहर से गांव तक जनता त्रस्त ये खबर भी पढ़े : काेरबा में भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, शहर से गांव तक जनता त्रस्त

 

 घर के सामने नशा करने से रोकने पर चाकूबाजी, तीन घायल, आराेपित पिता-पुत्र गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  घर के सामने नशा करने से रोकने पर चाकूबाजी, तीन घायल, आराेपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल

  केंचुए और जैविक खाद : किसानों के लिए केंचुए और वर्मीकंपोस्ट का यह जादुई बिजनेस मॉडल कम लागत मेंआजकल...
खेती-बाड़ी 
जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल

पापा और नन्ही बेटी का डांस 

पापा और बेटी: पापा और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में एक है। सोशल मीडिया पर पापा-बेटी...
नारी व बाल जगत 
पापा और नन्ही बेटी का डांस 

वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका पहुंचते ही फैन की हरकत पर आया गुस्सा

वैभव सूर्यवंशी : वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका पहुंचते ही फैन की हरकत पर आया गुस्सा

 लेकिन आगे जीडीपी पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतरा? 

भारत की जीडीपी ग्रोथ : दुनिया भर में बढ़ती अनिश्चितताओं, युद्ध और महंगाई के दबाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने...
कारोबार 
 लेकिन आगे जीडीपी पर क्यों मंडरा रहा है बड़ा खतरा? 

राफेल लड़ाकू विमान से नई MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण 

पेरिस: फ्रांस ने राफेल लड़ाकू विमान के लिए बनाई गई नई और आधुनिक MICA NG मिसाइल का सफल परीक्षण किया...
अंतर्राष्ट्रीय 
राफेल लड़ाकू विमान से नई MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण 

उत्तर प्रदेश

सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

213 स्वयं सहायता समूहों को 63.90 लाख और 338 समूहों को 5.07 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि का डमी...
उत्तर प्रदेश 
सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बांटे आवास की चाभियां, ट्रैक्टर व सहायता सामग्री

हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली की ओर बढ़ा पिपरी गांव, प्रधान मोहम्मद सलमान ने किया वृक्षारोपण

लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (UPSDMA) एवं भारतीय सेना की मुख्यालय मध्य कमान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बाढ़ एवं बाढ़ आपदाएं विषय पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आसाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी शिक्षा निदेशक बनने पर प्रताप सिंह बघेल का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान