गंडक में बढ़ेगा जलप्रवाह, बिहार सरकार ने बढ़ाई सतर्कता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पटना। नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र (तिब्बत प्रभाग) में फ्लैश फ्लड से रसुआ जिले के त्रिशूली नदी से देवघाट और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका के बीच बिहार सरकार ने संबंधित जिलों में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है।

वाल्मीकिनगर में गंडक बैराज के सभी 36 गेट खोल दिए हैं और बचाव और राहत की तैयारियां तेज कर दी हैं।

जल संसाधन विभाग द्वारा गुरुवार सुबह दी गई जानकारी के मुताबिक नेपाल में आई बाढ़ का पानी 8:30 बजे अप. में गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंचा है, जलस्तर लगभग 20,000 क्यूसेक बढ़ा है।

बुलडोजर कार्रवाई और वास भूमि के मुद्दे पर भाकपा-माले ने उठाई आवाज ये खबर भी पढ़े : बुलडोजर कार्रवाई और वास भूमि के मुद्दे पर भाकपा-माले ने उठाई आवाज

11 बजे रात तक पीक होगा और उसके बाद डाउन होना शुरू होगा। जलश्राव अधिकतम 2 लाख क्यूसेक रहने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक 14.07.2026 को इस वर्ष का अधिकतम जलश्राव 2,24,000 क्यूसेक रहा है। वर्ष 2024 में 28 सितंबर को जलश्राव 5,62,500 क्यूसेक रहा था।

अतः स्थिति सामान्य रहने की संभावना है, फिर भी सभी लोग अलर्ट हैं, बैराज पर, तटबंध पर और कंट्रोल रूम में भी। घबरायें नहीं, सतर्क रहें!

उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नेपाल से लगातार जलप्रवाह को लेकर जानकारी मिल रही है और संभावित स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

उन्होंने बताया कि नेपाल के तिब्बत से सटे क्षेत्र में ग्लेशियर फटने की सूचना मिली है. इसका पानी नेपाल की त्रिशुली नदी के रास्ते नारायणी नदी में आ रहा है, जो बिहार में गंडक नदी के नाम से जानी जाती है। नेपाल सरकार के आकलन के अनुसार, देवघाट में जलस्तर करीब तीन मीटर तक बढ़ सकता है।

विजय चौधरी ने बताया कि देवघाट गंडक नदी में संभावित जलप्रवाह का आकलन करने का प्रमुख बिंदु है. वहां फिलहाल करीब 4.7 मीटर पानी है. यदि जलस्तर तीन मीटर बढ़ता है तो यह लगभग पौने आठ मीटर तक पहुंच सकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन उपलब्ध आकलन के आधार पर सरकार स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने देगी। फिलहाल गंडक में बिहार की ओर से जलप्रवाह एक लाख क्यूसेक से कम है।

आने वाले अतिरिक्त पानी का आकलन करीब डेढ़ से दो लाख क्यूसेक तक किया गया है । ऐसे में कुल जलप्रवाह करीब ढाई से पौने तीन लाख क्यूसेक से अधिक नहीं जाने की संभावना है।

विजय चौधरी ने कहा कि बाढ़ की किसी भी आपात स्थिति और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री तैयार रखी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फिलहाल घबराने या हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है, केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है. सरकार की ओर से स्थिति की जानकारी समय-समय पर आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

काठमांडू। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल