मंत्रियों को सौंपा गया दायित्व, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

पटना । सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद देररात विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग, सामान्य प्रशासन, निगरानी सहित कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास ही रखे हैं। शिक्षा विभाग हमेशा जदयू कोटे में हुआ करता था और स्वास्थ्य विभाग भाजपा के पास। इस बार दोनों बदल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग जदयू के खाते में और शिक्षा विभाग भाजपा के कोटे में चला गया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है। भाजपा के मिथिलेश तिवारी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को कृषि मंत्री बनाया गया है।

नीतीश मिश्रा को नगर विकास एवं आवास विभाग सौंपा गया है।

दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग दिया गया है। रामकृपाल यादव को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बुलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार पथ निर्माण मंत्री बनाया गया है। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। लेशी सिंह को भवन निर्माण मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रवण कुमार का विभाग यथावत रहा, उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। दामोदर रावत परिवहन मंत्री बनाए गए हैं। संजय सिंह टाइगर को उच्च शिक्षा और विधि विभाग मिला है। अशोक चौधरी को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।

भगवान सिंह कुशवाहा को योजना एवं विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

मदन सहनी को मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन, रमा निषाद को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रत्नेश सदा को आपदा प्रबंधन, शीला मंडल को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

केदार प्रसाद गुप्ता को पर्यटन, सुनील कुमार को ग्रामीण कार्य, श्रेयसी सिंह को उद्योग एवं खेल मंत्री बनाया गया है।एक मात्र अल्पसंख्यक मंत्री मो. जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, नंद किशोर राम को डेयरी, मतस्य पशु संसाधान, प्रमोद कुमार को खान एवं भूतत्व-कला एवं संस्कृति विभाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वेता गुप्ता को समाज कल्याण, दीपक प्रकाश को पंचायती राज, संजय कुमार को गन्ना उद्योग, संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और रामचंद्र प्रसाद को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है।

---------------

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज नगरपालिका में दो समूहों के बीच हुई झड़प और उसके बाद पैदा हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

नई दिल्ली। भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) ने कहा कि भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के बावजूद आम...
कारोबार 
यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली/शिमला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

वॉशिंगटन/कीव। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क ने कथित तौर पर यूक्रेन को रूस के अंदर गहराई तक ड्रोन हमले करने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
मस्क ने रूस में ड्रोन हमलों के लिए स्टारलिंक देने से किया इनकार

उत्तर प्रदेश

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव