सरकारी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर नए एसडीओ का जोर

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अभय , शेरघाटी

  • सरकार की योजनाओं को समय पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश

शेरघाटी। शेरघाटी अनुमंडल के नए एसडीओ के रूप में आईएएस अधिकारी जतिन कुमार ने सोमवार को योगदान देने के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां तेज कर दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

निवर्तमान एसडीओ मनीष कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर नए एसडीओ का स्वागत किया और उन्हें कार्यभार सौंपा। इसके बाद जतिन कुमार ने अनुमंडल कार्यालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, आरओ, अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी, एमओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी और कृषि पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे। साथ ही योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएं।

नए एसडीओ ने झारखंड से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों का भी अवलोकन किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना, खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ सही लाभुकों तक पहुंचाना और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनहितकारी बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

कोलकाता। कोलकाता और उत्तरी उपनगरों के बीच संपर्क को मजबूत करने वाली बरानगर-बैरकपुर मेट्रो परियोजना यानी पिंक लाइन के निर्माण...
पश्चिम बंगाल 
पिंक लाइन मेट्रो की राह साफ, जलापूर्ति पर निगम की मंजूरी

धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर भोपावर चौकी के पास सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे गुजरात के...
मध्य प्रदेश 
धार: चलती यात्री बस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा। टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में अति...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार