नालंदा: मिड-डे मील खाने के बाद 50 से अधिक बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय कला कैला में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद पचास से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। कई बच्चे स्कूल परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अभिभावकों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग ये खबर भी पढ़े : भाजपा ने फर्जी वोटिंग की जताई आशंका , चुनाव आयोग से सख्त सत्यापन की मांग

आनन-फानन में शिक्षकों, ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से सभी बच्चों को नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए चंडी रेफरल अस्पताल भेजा गया, जबकि कई परिजन अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भी इलाज के लिए ले गए।

अस्पताल में इलाजरत पांचवीं कक्षा की छात्रा अमृता कुमारी ने बताया कि बुधवार को मध्याह्न भोजन में चावल और चने की सब्जी परोसी गई थी। भोजन करते समय सब्जी में एक संदिग्ध गोली जैसी वस्तु दिखाई दी थी।

छात्रा के अनुसार लगभग सभी बच्चों ने वही भोजन किया था, जिसके बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ बच्चों को तेज चक्कर आने लगे तो कई को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगे।

विद्यालय की कुछ छात्राओं ने बताया कि प्रतिदिन की तरह इस बार बच्चों को भोजन परोसने से पहले शिक्षकों द्वारा भोजन की जांच या स्वाद नहीं लिया गया था।

हालांकि बाद में अमरेश सर नामक शिक्षक ने भी वही भोजन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद विद्यालय की भोजन व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रजनी कुमारी ने बताया कि बच्चों को मिड-डे मील में छोला और चावल दिया गया था। भोजन शुरू होने के कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। कई बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे और कुछ बच्चे बेहोश हो गए। स्थिति गंभीर होते देख तुरंत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सूचना दी गई तथा सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि घटना की लिखित सूचना विभाग के वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल एवं नालंदा सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचे और इलाजरत बच्चों की स्थिति की जानकारी ली।

वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद शंकर तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने भी नगरनौसा और चंडी अस्पताल पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की समीक्षा की।

इधर बच्चों द्वारा भोजन में संदिग्ध गोली मिलने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

ग्रामीणों ने मिड-डे मील उपलब्ध कराने वाली एकता शक्ति फाउंडेशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता की सही तरीके से जांच नहीं किए जाने के कारण बच्चों की जान खतरे में पड़ गई।

अस्पताल में भर्ती बच्चों में अमृता कुमारी, अंकुश कुमार, अनुराधा कुमारी, तमन्ना, निशु मुस्कान, कृति, ऋषि, आरती, सिमरन, खुशी, आदित्य, प्रियांशु, प्रिय, दीपक, प्रीति, डोली, सौरभ, किरण और राधा कुमारी सहित पचास से अधिक बच्चे शामिल हैं।

मौके पर बीडीओ ओमप्रकाश कुमार, सीओ सत्येंद्र कुमार, थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रमुख रंजु कुमारी और बीआरसी एकाउंटेंट आशीष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में मौजूद हमास और अन्य आतंकी समूह हथियार...
अंतर्राष्ट्रीय 
हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

  तुमकुर :कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से CCTV...
विचार मित्र 
 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

सेंसेक्स-निफ्टी उछले : शेयर बाजार में  कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिनभर कभी बाजार लाल निशान में रहा तो कभी...
कारोबार 
 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

 ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

ब्रोकली की खेती: भारत के किसान सालों से पारंपरिक गेहूं की खेती करते आ रहे हैं, लेकिन आज के इस...
खेती-बाड़ी 
 ब्रोकली और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च की करें खेती

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
उत्तर प्रदेश 
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

उत्तर प्रदेश

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
उत्तर प्रदेश 
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच