सुपर फूड के रूप में वैश्विक ग्लोबल प्रोडक्ट बना मखाना

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

सहरसा । मिथिला कोसी व सीमांचल में होने वाली मखाने की खेती से व्यवसाय और किसानों की अब आय बढ़ने की उम्मीद जगी है।पाश्चात्य देशों में सुपर फूड के नाम पर इसकी बिक्री काफी बढ़ गई है,जिसके कारण लोगों द्वारा इसकी मांग बढ़ गई है।

जिलें के सत्तर कटैया प्रखंड स्थित तुलसियाही गांव के मखाना वायवसायी नवीन साह ने बताया कि मखाने की खेती में काफी मेहनत पड़ती है। वही कच्चे माल के रूप में तालाब या झील से प्राप्त मखाना तैयार करने में बहुत ही मेहनत और जद्दोजहद करनी पड़ती है।

पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा... ये खबर भी पढ़े : पटना: खान सर की टली गिरफ्तारी , समर्थक छात्रों ने रातभर डाला डेरा...

उन्होंने बताया कि तालाब से पहले बीज के रूप में गुड़ी निकाला जाता है फिर उसे गर्म कर 24 घंटे के लिए छोड़ दिया जाता है। तत्पश्चात उसे पुनः गर्म कर कठोर चीज से उसे फोड़ा जाता है,जिसमें से सुंदर और पौष्टिक आहार के रूप में मखाना प्राप्ति होती है।

खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गोलीकांड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई ये खबर भी पढ़े : खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गोलीकांड मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई

उन्होंने बताया कि मिथिला में शरद पूर्णिमा कोजागरा के उत्सव में इसका जमकर प्रयोग किया जाता है। मखाना को अमृत तुल्य माना गया है। वहीं अब जी टैग मिलने के कारण पूरे विश्व में इसकी प्रसिद्धि फैली है,जिसके कारण अनेक देश मे मखाने की मांग काफी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि कच्चे माल के रूप में जब गुड़ी निकाली जाती है। तो उससे तैयार मखाना विभिन्न प्रकार के क्वालिटी में निकलता है।

मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा  ये खबर भी पढ़े : मैरवा स्टेशन पर सिग्नल केबल चोरी नाकाम, आरपीएफ ने युवक को दबोचा

उन्होंने बताया कि सबसे अच्छा मखाना 6 सूत को माना गया है जिसकी कीमत भी सबसे अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि मखाने की उपज काफी बहुत पैदावार होने के कारण इस बार रेट काफी काम हो गया है। स्थानीय स्तर पर जो मखाना विगत वर्ष 500 से ₹700 में बिक्री होती थी वही मखाना अब 1000 से ₹1200 तक की बिक्री होलसेल में की जा रही है।

उन्होंने बताया कि महानगर की बड़े बड़े व्यापारी मखाना व्यवसायी से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में किसान एवं व्यवसाईयों को काफी लाभ प्राप्त होगा।उन्होने बताया कि मखाना की खेती तालाबों, झीलों या पानी जमा होने वाले खेतों में की जाती है। जिसमें नर्सरी तैयार करने के बाद रोपाई की जाती है। इसकी खेती के लिए नवंबर-दिसंबर में बीज बोना, फरवरी-मार्च में रोपाई और अक्टूबर-नवंबर में कटाई होती है। एक एकड़ में लगभग 10-12 क्विंटल तक उपज हो सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

भागलपुर । भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से...
बिहार 
 भागलपुर  जनपद में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

धर्मशाला । कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के...
उत्तराखंड 
अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान, आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता की पूरी

दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

सेप्पा । अरुणाचल प्रदेश के सेप्पा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असम के लखीमपुर जिले के पांच...
राज्य 
 दर्दनाक सड़क हादसा: अरुणाचल प्रदेश में असम के पांच युवकों की मौत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर । ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को उनके जन्मदिन पर...
राज्य 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

जोरहाट । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर...
राज्य 
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

अंबेडकरनगर। जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय...
उत्तर प्रदेश 
GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2...
उत्तर प्रदेश 
मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति...
उत्तर प्रदेश 
सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल