सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के पचमंदिरा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान जामो थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी बलिराम राम की पुत्री सोनी कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि सोनी पिछले दो महीने से नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी मंदिर निवासी राधेश्याम सिंह के मकान में किराए पर रहकर सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार मकान मालिक राधेश्याम सिंह अपने पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे।

शनिवार की रात करीब एक बजे जब वे वापस अपने घर पहुंचे तो छात्रा के कमरे में उसका शव पंखे से लटका हुआ देखा। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर परिजन सीवान पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। नगर थाना पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

f7080776e305a94bffe20ec447d487fa_601904919

खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी का आमरण अनशन ये खबर भी पढ़े : खिलाड़ियों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी का आमरण अनशन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

कोरबा में विशाल सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश

कोरबा ।  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार काे कोरबा शहर स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में विशाल सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

 जानें दिल्ली कब तक पहुंचेगा, मानसून का एक सप्ताह लेट होना तय

भारत मौसम  : भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावनाएं 23 जून के...
राष्ट्रीय 
 जानें दिल्ली कब तक पहुंचेगा, मानसून का एक सप्ताह लेट होना तय

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार में अतिक्रमण बन रही गंज-ए- शहीदा मस्जिद के विषय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक