बिहार के गोपालगंज में सेफ्टिक टैंक में चार श्रमिक फंसे, दम घुटने से सभी की मौत

सटरिंग खोलने के दौरान एक मजदूर टैंक में फंसा, बचाने के लिए उतरे तीन अन्य श्रमिक भी हुए बेहोश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में सेफ्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनही गोपाल गांव की है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। बताया जा रहा है कि गांव में एक सेफ्टिक टैंक का निर्माण कराया गया था। शनिवार को मजदूर टैंक के अंदर लगी सटरिंग खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर अचानक टैंक के अंदर फंस गया। उसे बचाने के लिए तीन अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक के अंदर चले गए। कुछ ही देर बाद चारों मजदूर अंदर ही बेहोश हो गए।

आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चारों की मौत हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों की निगरानी में बचाव अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद सभी मजदूरों के शवों को सेफ्टिक टैंक से बाहर निकाला गया।

बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ ये खबर भी पढ़े : बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर लेंगे विधायक पद की शपथ

मृतकों की पहचान बंटी बैठा उर्फ राकेश, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और शबे आलम के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सभी मृतक इसी गांव के रहने वाले थे। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

जांच टीम हादसे के कारणों के साथ-साथ निर्माण कार्य के दौरान अपनाए गए सुरक्षा मानकों की भी जांच करेगी। प्रशासन की ओर से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सेफ्टिक टैंक के अंदर काम करने से पहले मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरती गई थीं या नहीं। अधिकारियों ने घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

रूस के आईसीबीएम का सफल परीक्षण, मिसाइल ताकत से सैना को मिली मजबूती

मॉस्को। रूस ने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफल परीक्षण किया है। मिसाइल को उत्तर-पश्चिमी अर्खांगेल्स्क क्षेत्र स्थित प्लेसेत्स्क कॉस्मोड्रोम...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस के आईसीबीएम का सफल परीक्षण, मिसाइल ताकत से सैना को मिली मजबूती

पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखपालनगर और प्राथमिक विद्यालय पूरे रायजू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
पीएचसी और विद्यालय पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय ने आगामी त्योहारों जन्माष्टमी, महात्मा गांधी जयन्ती, दुर्गापूजा, महाअष्टमी, महानवमी, दशहरा एवं भरत मिलाप तथा...
उत्तर प्रदेश 
जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

विधायक मेहदावल द्वारा हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

संत कबीर नगर। मुख्य अतिथि  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर मान्यवर श्री कांसीराम...
उत्तर प्रदेश 
विधायक मेहदावल द्वारा हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय ने आगामी त्योहारों जन्माष्टमी, महात्मा गांधी जयन्ती, दुर्गापूजा, महाअष्टमी, महानवमी, दशहरा एवं भरत मिलाप तथा...
उत्तर प्रदेश 
जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू की

विधायक मेहदावल द्वारा हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

संत कबीर नगर। मुख्य अतिथि  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर मान्यवर श्री कांसीराम...
उत्तर प्रदेश 
विधायक मेहदावल द्वारा हॉकी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश