घर में लगी भीषण आग से व्यवसायी के पुत्र-पुत्री समेत तीन की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी चंपराण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवाचैनपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत बड़हरवा फत्तेमहमद गांव में शुक्रवार करीब 12 बजे रात एक किराना दुकान व व्यवसायी के घर में अचानक लगी आग में व्यवसायी के पुत्र-पुत्री व एक कर्मी समेत तीन की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक राजकुमार गुप्ता की किराना दुकान में रात 12 बजे आग लग गई । आग की लपटें इतनी खतरनाक थी कि घटना में व्यवसायी राजकुमार साह के पुत्र रौद्र कुमार (08 वर्ष) व पुत्री सृष्टि कुमारी (10 वर्ष) के साथ-साथ एक ग्रामीण स्टाफ झरौखर थानाक्षेत्र के भंगहा गांव निवासी सुजय कुमार सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार (28 वर्ष) जिंदा जल गए। तीनों की मौत हो गई।

घटना के वक्त व्यवसायी अलग कमरे में सो रहे थे। बच्चे अलग कमरे में थे। वहीं दुकान का कर्मी भी अलग कमरे में सो रहे थे। इसी बीच भूतल पर स्थित दुकान में शाट सर्किट से अचानक लगी आग पूरे घर में फैली।

इस दौरान एक गैस सिलिंडर भी फट गया। इस कारण आग की लपटें भयावह हो गईं। घटना के कारण पड़ोसी रवींद्र कुमार की दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई है। आग बुझाने के दौरान पड़ोसी विजय बैठा भी जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन टीम के सहयोग से शवों को निकाला।

राजकुमार साह अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी से शुक्रवार को ही दो बच्चों के साथ घर लौटे थे। प्रथम तल पर आवास था। अगलगी की घटना के बाद राजकुमार साह ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचा सके।

बुरी तरह झुलसने के बाद प्रथम तल से कूदे, लेकिन तबतक सबकुछ राख हो गया था। घटना की सूचना पर अग्निशमन दस्ता की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस मौके पर कैंप कर रही है । क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

12 करोड़ के मोबाइल से भरा कंटेनर रहस्यमय ढंग से गायब, जांच में जुटी एसआईटी  ये खबर भी पढ़े : 12 करोड़ के मोबाइल से भरा कंटेनर रहस्यमय ढंग से गायब, जांच में जुटी एसआईटी 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी एवं स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अरविंद केजरीवाल गुरुवार को आएंगे उत्तर प्रदेश : संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आआपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रभु श्री राम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

यूपी पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान को मिला नया नेतृत्व, ए.के. जैन बने अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान का 20वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, महानगर लखनऊ स्थित प्रशिक्षण...

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

लखनऊ।  लखनऊ  के अलीगंज अग्निकांड की जांच के बीच निलंबित फायर विभाग के अधिकारी कमलेंद्र कुमार यानि केके निलंबन...
उत्तर प्रदेश 